संयुक्त अरब अमीरात हाल ही में अफगानिस्तान और श्रीलंका के बीच एक द्विपक्षीय सीरीज की मेजबानी करने वाला है. ये है टी-20 और वनडे सीरीज है. इस सीरीज के T20 मुकाबले, 13, 15 और 17 मार्च को शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने हैं, वहीं वनडे मुकाबले दुबई स्टेडियम में 20, 22 और 25 मार्च को होने हैं. इस सीरीज को अफगानिस्तान होस्ट करेगा जो यूएई में आयोजित की जाएगी. इसके अलावा दुबई में लीजेंड्स 90 सीरीज भी होनी है, जिसमें युवराज सिंह और शिखर धवन, सचिन तेंदुलकर जैसे प्लेयर्स खेलते हैं. शारजाह, रमजान लीग का भी आयोजन इसी समय होता है.
यूएई क्रिकेट टीम ने अफ्रीका के खिलाफ हाल ही में मैच खेला था.
1- संयुक्त अरब अमीरात : यह खाड़ी देश 1970 से क्रिकेट खेल रहा है. 1989 में अमीरात क्रिकेट बोर्ड का गठन हुआ था, उसी समय इसे आईसीसी से मान्यता मिल गई थी. टीम के साथ वनडे और टी-20 दोनों का स्टेटस है. ये टीम एशियन क्रिकेट काउंसिल द्वारा हर साल आयोजित जोने वाले ACC प्रीमियर लीग में अच्छा प्रदर्शन करती है, यह टूर्नामेंट एसोसिएट और इमर्जिंग टीमों के लिए आयोजित होता है.
टीम 2000 से लेकर 2006 तक लगातार इसे जीतकर एक रिकॉर्ड बना चुकी है. इसके फाइनल को ही एशिया कप क्वालीफायर के तौर पर माना जाता है. यह टीम 1996 ओर 2015 में वर्ल्डकप के लिए भी क्वालीफाई कर चुकी है. यहां क्रिकेट के बढ़ते फॉलोअर्स को देखते हुए ही आईसीसी ने अपना हेडक्वार्टर दुबई में बनाया है. यहां होने वाले मैच देश की अर्थव्यवस्था में भी बड़ा योगदान देते हैं.
2- ओमान : ओमान की टीम हाल ही में वर्ल्डकप के लीग मैच खेलकर लौटी है. यह देश भी 1979 से क्रिकेट खेल रहा है. सन् 2000 में इसे आईसीसी की ओर से मान्यता भी मिल चुकी है. उसी साल एसे एशियन क्रिकेट एसोसिएशन का भी एसोसिएशन मेंबर बना दिया गया था. 2002 में पहली बार इस टीम ने ACC प्रीमियर ट्रॉफी खेली थी.2014 से ये देश आईसीसी का एसोसिएट मेंबर है. हालांकि अभी इसे टी-20 का ही स्टेटस हासिल है. यह टीम अब तक 2016, 2021, 2022 और 2024 के अलावा 2026 वर्ल्डकप के लिए क्वालीफाई कर चुकी है. यह टीम अपना ज्यादातर क्रिकेट संयुक्त अरब अमीरात की टीम के साथ ही खेलती है.
ओमान की क्रिकेट टीम.
3- इज़राइल: मिडिल ईस्ट में ईरान पर बम बरसा रहे इजराइल की भी अपनी क्रिकेट टीम है. यह देश 1917 से क्रिकेट खेल रहा है, हालांकि इजराइल क्रिकेट एसोसिएशन का गठन 1968 में हुआ था. 1974 में आईसीसी ने इसे मान्यता भी दे दी थी. पहली बार ये टीम 1979 में आईसीसी ट्रॉफी खेली थी. अभी इसे टी-20 का स्टेटस प्राप्त है, हालांकि रैकिंग के मामले में यह टीम बहुत पीछे है. ये टीम ज्यादातर यूरोप में क्रिकेट खेलती है. हालांकि यहां क्रिकेट को ज्यादा लोकप्रिय नहीं माना जाता. यहां डोमेस्टिक लीग होती हैं, मगर क्लब और कम्युनिटी स्तर की. इनका आयोजन आईसीसी की ग्रांट्स से होता है.
4- कतर: खाड़ी देशों में कतर भी क्रिकेट खेलता है, जहां ईरान ने बम बरसाए हैं. ये आईसीसी का एसोसिएट मेंबर भी हैं, हालांकि ये टीम बहुत ही नई और कमजोर मानी जाती है. कतर में फिलहाल सीमित प्रोफेशनल खिलाड़ी हैं, मगर टीम लगातार डेवलप कर रही है.
कतर क्रिकेट टीम (फाइल फोटो)
5- बहरीन: यहां की क्रिकेट टीम भी आईसीसी से मान्यता प्राप्त है, हालांकि टीम के पास अभी T20 का स्टेटस है. ये एशिया में क्रिकेट खेलते हैं, मगर बहुत ही छोटे लेवल पर.
6- कुवैत-सऊदी अरब : सऊदी अरबिया और कुवैत की भी क्रिकेट टीमें हैं, दोनों ही टीमें आईसीसी से एसोसिएट हैं और T20 का स्टेटस रखते हैं. इनमें सऊदी अरबिया को 2023 में ही आईसीसी से मान्यता मिली है. इन देशों में क्रिकेट का सीमित सेटअप है, मगर ये तेजी से डेवलप हो रहा है.
ईरान और जॉर्डन में क्रिकेट नहीं खेला जाता, घरेलू स्तर पर भले ही लोग क्रिकेट खेलते हों, मगर इसकी न तो कोई एशोसिएशन है और न ही आईसीसी से मान्यता प्राप्त है. इन देशों में क्रिकेट की लोकप्रियता भी बहुत कम है.
सऊदी अरब की भी क्रिकेट टीम है.
खाड़ी देशों में क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए एशियाई क्रिकेट काउंसिल की ओर से प्रीमियर लीग का आयोजन किया जाता है, इसमें एसोसिएशन और इमर्जिंग टीमें हिस्सा लेती हैं. यह 50 ओवर फॉर्मेट में आयोजित होता था, हालांकि 2012 में इसे बंद कर एसीसी मेंस प्रीमियर कप के नाम पर रीस्ट्रक्चर किया गया. अब इमर्जिंग टीमें इसमें नहीं खेलतीं, हालांकि एसोसिएशन टीमों के लिए इसका आयोजन होता है. इस साल यह प्रतियोगिता अगस्त में होने की उम्मीद है. पिछली बार 2024 में यह ओमान में आयेाजित हुआ था, जिसमें यूएई ने जीत हासिल की थी. 2023 में यह नेपाल में हुआ था, इसमें भी यूएई की टीम ही जीती थी. इस टूर्नामेंट में UAE, ओमान, नेपाल, कुवैत, बहरीन, कतर, मलेशिया, हांगकांग, सऊदी अरब आदि क्रिकेट टीमें हिस्सा लेती हैं.
खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव
QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें
