मोदी-योगी से लेकर रोहित शर्मा तक, भोपाल में इस बार होली पर ट्रेंड में ये खास पिचकारी!

मोदी-योगी से लेकर रोहित शर्मा तक, भोपाल में इस बार होली पर ट्रेंड में ये खास पिचकारी!


Last Updated:

रंग और गुलाल के त्यौहार होली की रौनक से मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल गुलजार है. जहां झीलों के शहर में बाजार होली में खिले हैं तो इसी बीच बीजेपी वाली पिचकारी से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ की फोटो वाली पिचकारी भी जमकर वायरल हो रही है. इतना ही नहीं बच्चों के बीच तो क्रिकेटर रोहित शर्मा वाली पिचकारी डिमांड में है. देखिए, भोपाल के मार्केट से होली की रंगत पर रिपोर्ट.

भोपाल. होली पर झीलों के शहर भोपाल में एक से बढ़कर एक पिचकारी देखने को मिल रही हैं लेकिन जो सबसे ज्यादा वायरल हैं. उनमें भारतीय जनता पार्टी वाली पिचकारी खूब बिक रही है. इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ की फोटो वाली पिचकारी भी भोपालियों का ध्यान खींच रही है. मोदी-योगी की फोटो वाली पिचकारी में भाजपा की डबल इंजन सरकार का जिक्र भी किया गया है, जो बीजेपी समर्थकों को खूब भा रहा है.

होली के खास मौके पर फेमस क्रिकेटर रोहित शर्मा की फोटो वाली पिचकारी भी खूब पसंद की जा रही हैं. भारत के धाकड़ बल्लेबाज रोहित शर्मा की पिचकारी भोपाल में 650 रुपए में बिक रही है. दुकानदार शकील ने बताया कि, हम ये सारे आइटम मुंबई से लाए हैं. बच्चे इसे खूब पसंद कर रहे हैं. कुछ लोग तो 2-3 लेकर जा रहे हैं. कई जगह तो ऑफर भी चल रहे हैं. इसके अलावा बच्चों को मुखौटे भी पसंद आ रहे हैं, कोई मोदी वाला तो कोई योगी वाला मुखौटा खरीद रहा है.

भोपालियों को अब बस हर्बल कलर पर भरोसा
भोपाल के न्यू मार्केट में बड़ी संख्या में भोपालवासी होली पर रंग, गुलाल खरीदने पहुंच रहे हैं. इस बीच दुकानदार ने बताया कि, भोपाली अब सिर्फ फूलों से बने हर्बल कलर की ही डिमांड कर रहे हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि ये कलर्स स्किन के लिए काफ़ी अच्छे होते हैं. यहां एक 10 हर्बल कलर वाला बॉक्स 650 रुपए में बिक रहा है और लोग इसकी जमकर खरीदी कर रहे हैं. इसके साथ ही मिठाई की दुकानों पर भी भीड़ नजर आने लगी है. वहां भी अलग-अलग ऑफर चल रहे हैंं.

About the Author

Dallu Slathia

Dallu Slathia is a seasoned digital journalist with over 7 years of experience, currently leading editorial efforts across Madhya Pradesh and Chhattisgarh. She specializes in crafting compelling stories across …और पढ़ें



Source link