रंगों का तूफान आ रहा है भोपाल में, बनिए फेस्टिवल का हिस्सा, सिर्फ 299 से शुरू!

रंगों का तूफान आ रहा है भोपाल में, बनिए फेस्टिवल का हिस्सा, सिर्फ 299 से शुरू!


होमफोटोफोटो

रंगों का तूफान आ रहा है भोपाल में, बनिए फेस्टिवल का हिस्सा, सिर्फ 299 से शुरू!

Last Updated:

Bhopal Top 6 Holi Celebration: क्या आप राजधानी भोपाल में रंगों के त्यौहार होली पर बड़े आयोजन में शामिल होना चाहते हैं. जहां खाने पीने के साथ ही होली की जमकर खुमारी दिखने वाली है. अगर हां तो आप भोपाल के इन टॉप 6 होली सेलेब्रेशन का हिस्सा बन सकते हैं. इन फेस्टिवल में पास भी सिर्फ 299 से शुरू हैं, जानिए सारी डिटेल.

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में फागुन मास का महत्वपूर्ण त्यौहार होली बहुत ही धूमधाम से मनाया जा रहा है. जिसके लिए होली हंगामा 2.0 भोपाल की होली का पोस्टर जारी हो चुका है. जिसमें चार अलग-अलग पास मिल रहे हैं. जिसमें महिला पुरुष और परिवार और साथ ही साथ अकेले आने वालों के लिए पास के इंतजाम किए गए हैं. यहां पास सिर्फ 299 रुपये से शुरू हैं.

रंग उत्सव भोपाल 2026 यह प्रोग्राम कोलार रोड में डी मार्ट के पास होने वाला है. इसके बाद भोपाल में होली का मजा दुगना हो जाएगा. अगर आप कोलार रोड में कहीं रहते हैं तो यह रंग उत्सव भोपाल 2026 में शामिल होकर अपनी होली को यादगार बना सकते हैं.

ग्रीनफील्ड होली 5.0 इस बार कुछ नया लेकर आया है. इसमें आप डीजे फूड ठंडाई सभी चीजों का मजा आराम से ले सकते हैं और साथ ही साथ इस बार इन्होंने कई तरह की गेम्स भी आयोजित जाएंगे. जिनको खेलकर आप होली खेलने के साथ दोगुना यादगार बना सकते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

रंगिस्तान 5.2 4 मार्च को 10:00 बजे से प्रारंभ होने वाला है. इसमें आपको डीजे गेम्स अनलिमिटेड फूड और बहुत कुछ होगा. इसके साथ ही साथ यह रातीबड़ में होने वाला सबसे बड़ा होली फेस्ट है. इसमें भी बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद है. अगर आप रातीबड़ में रहते हैं तो आप इस फेस्टिवल में जरूर शामिल हो सकते हैं.

भोपाल के अंदर बिगेस्ट होली बिट्टन मार्केट में होने वाली है. यहां हर साल की तरह इस बार भी होली फेस्टिवल चार कैटेगरी में बांटा गया है. इसमें आप महिला पुरुष, अकेले व्यक्ति और साथ ही साथ फैमिली के लिए खास पास ले सकते हैं. यहां आपको खाने पीने और डांस के साथ ही डीजे मिलेगा. इसके साथ ही साथ यह भोपाल की प्राइम लोकेशन बिट्टन मार्केट में होने वाला है इसके लिए ज्यादातर भोपाली लोग उत्साहित होते हैं.

भोपाल में रंगों के उत्सव पर अरेरा कॉलोनी में भी बड़ा फेस्ट अयोजित किया जाएगा. रंग रियाज भोपाल के सबसे बड़े होली सेलिब्रेशन में से एक होने वाला है. जहां इस बार 4 मार्च को यह 11:00 बजे से रंगोत्सव शुरू होगा. इसमें जनरल पास और वीआईपी पास हैं. जिसमें जनरल में नॉर्मल मेल फीमेल ग्रुप और जोड़ी के साथ तो साथ ही साथ VIP पास को फीमेल ग्रुप और कपल में बांटा गया है. यह फेस्टिवल नियर रेडिएशन होटल E-8 अरेरा कॉलोनी में अरेरा फर्म गार्डन में आयोजित होगा.



Source link