रीवा में मंदिर में तोड़फोड़ से तनाव: चिरहुला कॉलोनी में हनुमान प्रतिमा खंडित, लोगों में आक्रोश – Rewa News

रीवा में मंदिर में तोड़फोड़ से तनाव:  चिरहुला कॉलोनी में हनुमान प्रतिमा खंडित, लोगों में आक्रोश – Rewa News




रीवा शहर के चिरहुला कॉलोनी क्षेत्र में सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब अजय मेमोरियल स्कूल के पास स्थित वर्षों पुराने हनुमान मंदिर में तोड़फोड़ की घटना सामने आई। अज्ञात बदमाशों ने मंदिर परिसर में स्थापित हनुमान प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। सुबह पूजा के दौरान मिली खंडित प्रतिमा स्थानीय नागरिकों के अनुसार मंदिर काफी पुराना है और आसपास के लोग नियमित रूप से यहां पूजा-अर्चना करते हैं। शिवनाथ द्विवेदी ने बताया कि सुबह जब श्रद्धालु मंदिर पहुंचे, तब प्रतिमा खंडित अवस्था में पाई गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए जांच शुरू कर दी। एहतियातन क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग घटना के बाद लोगों में आक्रोश देखा गया और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की गई। कुछ समय के लिए माहौल तनावपूर्ण रहा, लेकिन पुलिस और प्रशासन की समझाइश के बाद स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। मामला दर्ज कर पुलिस ने शांति बनाए रखने की अपील बिछिया थाना प्रभारी मनीषा उपाध्याय ने बताया कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के संबंध में स्पष्ट जानकारी सामने आएगी। प्रशासन ने नागरिकों से शांति और संयम बनाए रखने की अपील की है।



Source link