सागर बाल सुधार गृह के बाहर नाबालिगों का हंगामा: सड़क पर जो आया रोककर मारपीट की, बाइक में तोड़फोड़; तीन बाल अपचारी थाने पहुंचे – Sagar News

सागर बाल सुधार गृह के बाहर नाबालिगों का हंगामा:  सड़क पर जो आया रोककर मारपीट की, बाइक में तोड़फोड़; तीन बाल अपचारी थाने पहुंचे – Sagar News




सागर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के राजघाट रोड पर स्थित बाल सुधार गृह के गेट के सामने सोमवार रात बाल अपचारियों ने जमकर हंगामा किया। उन्होंने राहगीरों के साथ मारपीट की। बाइक में तोड़फोड़ की गई। विवाद होते देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और विवाद शांत कराया। तभी मारपीट करने वाले नाबालिग भाग गए। तीन बाल अपचारी भागकर सिविल लाइन थाने पहुंच गए। शिकायत पर पुलिस ने मामला जांच में लिया है। जानकारी के अनुसार, सोमवार रात बाल सुधार गृह के सामने अचानक हंगामा हो गया। नाबालिग सड़क पर आए और राह चलते बाइक सवारों को रोककर मारपीट करने लगे। विवाद होते देख आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। इसी दौरान मारपीट करने वाले नाबालिग भाग गए। घटनाक्रम की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। बताया जा रहा है कि बाल अपचारियों ने बाल सुधार गृह के अंदर भी तोड़फोड़ की है। हालांकि पुलिस मामले में जांच कर रही है। राहगीरों की गाड़ी रोककर मारपीट कर रहे थे
राहगीर रूपचंद्र अहिरवार ने बताया कि सिविल लाइन की ओर से बाइक से आ रहे थे। हमारे आगे चल रहे वाहन को बाल सुधार गृह के सामने रोका और मारपीट की गई। करीब चार से पांच बच्चे हाथों में रॉड और बोतलें लेकर अंदर से आए थे। सड़क पर लोगों से मारपीट करने लगे। जबरदस्ती डॉयल-100 को फोन लगवा रहे थे। विवाद होते देख लोग जमा हुए तो दौड़कर अंदर भाग गए। बाल सुधार गृह के गेट पूरे खुले थे। तीन बाल अपचारी थाने पहुंचे
सिविल लाइन थाना प्रभारी आनंद सिंह ने बताया कि बाल सुधार गृह के तीन बाल अपचारी थाने आए हैं। एक बाल अपचारी पास की कॉलोनी में मिला है। उन्होंने अंदर तोड़फोड़ की है। मामले में जांच की जा रही है।



Source link