इंदौर में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। नगर निगम के काम के दौरान चेंबर की सफाई करने उतरे दो कर्मचारियों की जहरीली गैस की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों कर्मचारी सीवर चेंबर की नियमित सफाई के लिए नीचे उतरे थे। इसी दौरान चेंबर में मौजूद जहरीली गैस से वे बेहोश हो गए। साथियों ने उन्हें बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही संबंधित थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मर्ग कायम कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में दम घुटने और जहरीली गैस की आशंका जताई जा रही है।
Source link