इंडियन ऑटो मार्केट के लिए साल 2026 का दूसरा महीना काफी बेहतर रहा है. फरवरी 2026 में जमकर सेल हुई. सबसे ज्यादा SUVs की डिमांड दिखी. वहीं, सेडान और हैचबैक को भी ठीक ठाक ग्राहक मिले हैं. पिछले महीने की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार की बात करें, तो इस स्थान पर Tata Nexon है. वहीं, Maruti Dzire और Tata Punch की सेल में धमाकेदार बढ़ोतरी हुई है.
फरवरी 2026 की टॉप-10 कारों ने मिलकर 1,70,127 नए ग्राहक जुटाए हैं.ये आंकड़ा फरवरी 2025 में टॉप-10 कारों की बिकी 1,56,425 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 8.76 प्रतिशत की अच्छी बढ़ोतरी को दर्शाता है. आइए, पिछले महीने सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की सेल्स रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं.
Tata Nexon
लिस्ट में पहले नंबर पर टाटा नेक्सॉन है. पिछले महीने इस देसी SUV को कुल 19,430 नए ग्राहक मिले. ये आंकड़ा फरवरी 2025 में बिकी इसकी कुल 15,349 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 26.59 प्रतिशत की शानदार बढ़ोतरी को दर्शाता है. कंपनी इसे मात्र ₹7,31,890 की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत पर बेचती है.
टाटा नेक्सॉन का रेस्ड हुड, स्लीक LED DRLs, R16 अलॉय व्हील्स और पैनोरमिक सनरूफ इसे खास बनाते हैं. इसके केबिन में वेंटिलेटेड लेदरेट सीट्स, 10.25 इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम, JBL स्पीकर्स, वायरलेस चार्जर और 382L बूट स्पेस के साथ कनेक्टेड टेक, मल्टी ड्राइव मोड्स, 360 कैमरा और ADAS के साथ 6 एयरबैग्स मिलते हैं. इंजन विकल्प में 1.2L टर्बो पेट्रोल (120PS), 1.5L टर्बो डीजल (115PS) और CNG भी उपलब्ध. अधिकतम क्लेम्ड माइलेज 24.08 kmpl है.
Maruti Dzire
सेल के मामले में दूसरे नंबर पर मारुति डिजायर है. इस पॉपुलर सेडान को पिछले महीने 19,326 नए ग्राहक मिले हैं. ये आंकड़ा फरवरी 2025 में बिकी इसकी कुल 14,694 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 31.52 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.
Tata Punch
बिक्री के मामले में तीसरे नंबर पर टाटा पंच है. इस सस्ती SUV को पिछले महीने 18,748 नए ग्राहक मिले. ये आंकड़ा फरवरी 2025 में बिकी इसकी कुल 14,559 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 28.77 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.
Hyundai Creta
सेल के मामले में क्रेटा चौथे स्थान पर पहुंच गई है. इसे पिछले महीने 17,938 नए ग्राहक मिले. ये आंकड़ा फरवरी 2025 में बिकी इसकी कुल 16,317 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 9.93 प्रतिशत की शानदार बढ़ोतरी को दर्शाता है.
Maruti Brezza
ब्रेजा ने बढ़ोतरी की दम पर पिछले महीने की टॉप-5 कारों वाली लिस्ट में अपना नाम दर्ज कराया है. फरवरी 2026 में इसकी कुल 17,863 यूनिट बिकी हैं. ये आंकड़ा फरवरी 2025 में बिकी इसकी कुल 15,392 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 16.05 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.
ऊपर बताई गई फरवरी 2026 की टॉप-5 कारों के अलावा पिछले महीने Maruti Ertiga की 17807 यूनिट, Maruti Wagon R की 14,885 यूनिट, Maruti Swift की 14,833 यूनिट, Scorpio/N की 14665 यूनिट और Maruti Baleno की 14,632 यूनिट बिकी हैं.