MP सरकार ने होली पर दिया कर्मचारियों को तोहफा! DA 58% किया, सालों पुरानी मांग मानी

MP सरकार ने होली पर दिया कर्मचारियों को तोहफा! DA 58% किया, सालों पुरानी मांग मानी


Last Updated:

MP News: मध्य प्रदेश सरकार ने होली के मौके पर शासकीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 58% कर दिया. अप्रैल 2026 से लागू, एरियर 6 किस्तों में मिलेगा. पेंशनर्स को भी लाभ. साथ ही एक अन्य फैसले में सीएम ने कर्मचारियों की सालों पुरानी मांग भी मानी. जानें क्या…

Zoom

डॉ. मोहन यादव

रिपोर्ट: आचार्य शिवकांत

भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने होली के शुभ अवसर पर राज्य के शासकीय सेवकों को बड़ा तोहफा दिया है. आज मुख्यमंत्री निवास पर उन्होंने राज्य के सभी शासकीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में 3 प्रतिशत की वृद्धि कर उसे 58 प्रतिशत करने का ऐलान किया.

छह किश्तों में एरियर
सरकार के इस फैसले के अनुसार सभी शासकीय सेवकों को भारत सरकार के समान अप्रैल 2026 (मई में भुगतान) के वेतन में 58 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा. जुलाई 2025 से मार्च 2026 तक का बकाया एरियर मई 2026 से शुरू होकर छह समान किस्तों में कर्मचारियों के खाते में जमा किया जाएगा. पेंशनभोगियों को भी जनवरी-फरवरी 2026 की पेंशन में 58 प्रतिशत महंगाई भत्ता का लाभ दिया जाएगा.

सीएम ने बधाई भी दी
सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा, “हमारी सरकार सभी वर्गों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है. आज दिन में बड़वानी में किसान कल्याण वर्ष के अंतर्गत कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए. शाम को कर्मचारी बंधुओं और पेंशनर्स के हित में यह निर्णय लिया गया है. सभी को होली की हार्दिक बधाई.”





Source link