Last Updated:
Jabalpur Holika Dahan: जबलपुर में होलिका दहन के अलग-अगल रंग देखने को मिल रहे हैं. होलिका ऐसे अद्भुत-अद्भुत पुतले इस बार बनाए गए हैं, जो लोगों को हैरान कर रहे हैं. कुछ तो बेहद डरावने हैं तो कुछ मजाकिए. इनको लाने का तरीका भी कई जगह गुदगुदाने वाला दिखा. आप भी देखें PHOTOS
होली में हुड़दंग न हो तो त्योहार फीका रह जाता है. जबलपुर में होलिका दहन से ही मस्ती दिखने लगी है. शहर में होली का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है. वहीं, हर बार की तरह इस बार भी हालिका दहन के लिए शहर में अनोखी मूर्तियां देखने को मिल रही हैं. कहीं होलिका को राक्षसी रूप दिया गया है, तो कहीं होलिका राजकुमारी के रूप में नजर आ रही हैं.
एक ऐसी ही डरावनी तस्वीर मानस भवन के नजदीक रखी होलिका की सामने आई है. यहां सफेद कपड़ों में होलिका भूत की तरह नजर आ रही है. होलिका का चेहरा 360° घूमा हुआ है. इसे देख छोटे बच्चे एक बार को डर भी जा रहे हैं.
दूसरी तरफ एमपी के सबसे बड़े फ्लाईओवर में बग्घी में बैठकर होलिका को ले जाते लोग भी दिखे. यहां होलिका को एनाबेल का स्वरूप दिया गया है. लोगों को यह नजारा अपनी ओर आकर्षित कर रहा है. सभी इस होलिका के बारे में पूछते नजर आ रहे हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google
जबलपुर में शंकर जी भंडार के नजदीक होलिका का स्वरूप हीरोइन की तरह दिखाई दे रहा है. यहां होलिका पर्स और मोबाइल लेकर डांस करते नजर आ रही हैं. दहन से पहले इसे देखने वालों और सेल्फी लेने वालों की भीड़ है.
ये तस्वीर रानीताल गढ़ा फाटक रोड पर रखी गई होलिका की तस्वीर है. यहां राक्षसी रूप में होलिका ने लहंगा पहना हुआ है.
वहीं, चौधरी मोहल्ला, रामपुर में भी काफी डरावनी होलिका रखी गई है. होलिका का राक्षसी रूप काफी भयानक दिखाई दे रहा है. कुछ लोगों ने इस पूतना स्टाइल बताया.
इस तस्वीर में स्कूटी में बैठकर एक शख्स होलिका को ले जाता हुआ दिखाई दे रहा है. इस तरह से अलग-अलग ढंग से होलिका को ले जाया जा रहा है. जहां आज होलिका दहन किया जाएगा.
इस तस्वीर में होलिका का चेहरा काफी ज्यादा डरावना दिख रहा है. चेहरे में होलिका की एक तरफ बत्तीसी नजर आ रही है. जिसको लेकर तरह-तरह के कमेंट्स किए जा रहे हैं.
शहर की हर गली में होलिका की मूर्ति रखी गई है. इतना ही नहीं लोगों का मूर्तियों के लाने का ढंग भी अजब-गजब का है. जहां एक तस्वीर फुहारा के नजदीक की है. बच्चे ठेले में बैठकर मूर्ति ला रहे हैं और होली का जश्न मनाते दिख रहे हैं.