ग्वालियर की पड़ाव थाना पुलिस ने आगरा से आकर शहर में शादी समारोहों में जेबकटी करने वाली एक शातिर गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस गैंग के तीन सदस्यों को मंगलवार रात उस समय गिरफ्तार किया, जब वे बस स्टैंड पर यात्रियों को निशाना बनाने की फिराक में थे। पुलिस के अनुसार, पकड़े गए आरोपी शहर में आयोजित होने वाले शादी समारोहों में वेटर का काम करने की आड़ में घुसते थे और वहां आने वाले मेहमानों की जेब काटकर वारदात को अंजाम देते थे। पुलिस ने CCTV फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर इन आरोपियों की पहचान की थी। पुलिस पूछताछ में गैंग के सदस्यों ने कई जेबकटी की वारदातों को अंजाम देना कबूल किया है। उन्होंने बताया कि वारदात के बाद मिली रकम को वे आपस में बराबर बांट लेते थे। पुलिस ने उनकी तलाशी में 10 हजार रुपए नकद भी बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 30 वर्षीय कुलदीप गिहार पुत्र सतीश गिहार, 18 वर्षीय गोपी गिहार पुत्र मनोज गिहार और 24 वर्षीय बच्चन गिहार पुत्र रामगोपाल गिहार के रूप में हुई है। ये सभी आगरा जिले के विष्णुपुरा तहसील बरा थाना बरा और सदर क्षेत्र के निवासी हैं। मामले की जानकारी देते हुए पड़ाव थाना प्रभारी शैलेंद्र भार्गव नें बताया कि मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि ऑटो व विक्रम में जेब काटने वाले संदिग्ध बस स्टेण्ड पर देखे गए हैं। तीन व्यक्ति बैठे दिखे जो पुलिस को देखकर वह भागने लगे, लेकिन पहले से तैनात थाने के बल नें हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए गए संदेहियों को पुलिस अभिरक्षा मे लेकर पूछताछ की गई तो वह पुलिस को गुमराह करने लगे। गहनता से पूछताछ करने पर संदेहियों ने बताया कि वह तीनों लोग शादी पार्टियों में वेटर के काम के साथ जेब काटने का काम भी करते हैं। उन्होने बताया कि 18 फरवरी को उन लोगों ने मिलकर टेम्पो में सवार 65 वर्षीय रामजीलाल गुप्ता निवासी जीवाजीगंज मुरैना की जेब काटकर 90 हजार रुपए चोरी कर लिए थे। जेबकटी की घटना करने के बाद उन तीनों ने 30-30 हजार रुपए आपस में बांट लिए थे। तीनों आरोपियों ने घटना को उसे वक्त अंजाम दिया था जब पीड़ित रामजीलाल गुप्ता ट्रेन के जरिए मुरैना से ग्वालियर आए थे और करने की माता के नीचे स्थित न्यू परिवार हॉस्पिटल में भर्ती अपने दामाद को देखने के लिए प्लेटफार्म नंबर एक के बाहर से टेंपो में सवार होकर जा रहे थे तभी मुखर्जी पेट्रोल पंप से नदी गेट तक के रास्ते में रामजीलाल की जेब काटकर वारदात की थी।
जब पुलिस ने जेबकटी के पैसों के संबंध में पूछताछ करने पर उन्होने खर्च होना बताया तथा तीनों आरोपियों के कब्जे से जेब कटी के शेष 10 हजार रुपए पुलिस द्वारा जप्त किए गए हैं।
Source link