Last Updated:
उज्जैन में दो अलग अलग जगह चाकू बाजी की घटनाएं सामने आई हैं. पहली घटना जीवाजी थाना क्षेत्र के ग्यारसी नगर इलाके की है. दूसरी घटना महाकाल थाना क्षेत्र के नलिया बाखल इलाके की है. इन घटनाओं के वीडियो भी सामने आए है.
अस्पताल में मौजूद युवक
उज्जैन में दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चाकूबाजी की घटनाओं से सनसनी फैल गई है. पहली घटना जीवाजी थाना क्षेत्र के ग्यारसी नगर में हुई, जहां क्रिकेट खेलते समय विवाद के बाद नशे में धुत युवकों ने चाकू से हमला कर तीन युवकों को घायल कर दिया. पुलिस ने एक आरोपी को घर में छिपा हुआ गिरफ्तार किया, जिसका वीडियो भी सामने आया है. दूसरी वारदात महाकाल थाना क्षेत्र के नलिया बाखल में हुई.
पहली घटना
पहला मामला जीवाजी थाना क्षेत्र के ग्यारसी नगर इलाके का है. मोहल्ले में जागरण का आयोजन चल रहा था, वहीं पास के मैदान में बच्चे और युवक क्रिकेट खेल रहे थे. खेल के दौरान गेंद पास में शराब पी रहे कुछ युवकों के बीच जा गिरी. इसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ. आरोप है कि नशे में धुत युवकों ने पहले पत्थर फेंके और जब इसका विरोध किया गया तो चाकू निकालकर हमला कर दिया. इस हमले में अंश सहित तीन युवक घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना का एक वीडियो भी सामने आया है. जिसमें एक आरोपी पुलिस से बचने के लिए घर में छिपता दिखाई दे रहा है. वीडियो में तीन पुलिसकर्मी गेट तोड़कर उसे बाहर निकालते और गिरफ्तार करते नजर आ रहे हैं.
दूसरी घटना
वहीं दूसरी वारदात महाकाल थाना क्षेत्र के नलिया बाखल इलाके की है. यहां किराना दुकान के सामने पुरानी रंजिश के चलते मोहम्मद शादाब नामक युवक पर कुछ लोगों ने घेरकर चाकू से हमला कर दिया. गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए चरक भवन में भर्ती कराया गया है. घायल युवक का कहना है कि करीब पंद्रह दिन पहले उसने कुछ युवकों को अपने घर के पास लड़कियों से छेड़छाड़ करने से रोका था. तभी से आरोपी उससे रंजिश रखने लगे थे. घटना वाले दिन वह कबाड़ बेचकर लौट रहा था, तभी आरोपियों ने रास्ता रोककर उस पर हमला किया और उसके पास रखे पांच हजार रुपये लूटकर फरार हो गए. पीड़ित ने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है.
About the Author
Dallu Slathia is a seasoned digital journalist with over 7 years of experience, currently leading editorial efforts across Madhya Pradesh and Chhattisgarh. She specializes in crafting compelling stories across …और पढ़ें