एमपी के सबसे लंबे फ्लाईओवर में मनाया जन्मदिन: VIDEO हुआ वायरल, युवतियों ने किया डांस; रील बनाने का अड्डा बना ब्रिज – Jabalpur News

एमपी के सबसे लंबे फ्लाईओवर में मनाया जन्मदिन:  VIDEO हुआ वायरल, युवतियों ने किया डांस; रील बनाने का अड्डा बना ब्रिज – Jabalpur News


केक काटते और डांस करते हुए यह वीडियो वायरल हुआ है।

प्रदेश के सबसे लंबे फ्लाईओवर पर रील बनाने और जश्न मनाने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला सामने आया है। एक युवती अपने साथियों के साथ फ्लाईओवर के बीचो-बीच नियमों को ताक पर रखकर जन्मदिन सेलिब्रेट करती नजर आई।

.

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि युवती और उसके साथी फ्लाईओवर पर केक काटते और जमकर आतिशबाजी करते दिखाई दे रहे हैं। नियमों को ताक पर रखकर की जा रही इस तरह की गतिविधियों से दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है।

फ्लाईओवर पर वीडियो और रील बनाने पर पुलिस पहले ही प्रतिबंध लगा चुकी है। इसके बावजूद यहां कई बार युवक-युवतियां वीडियो शूट करते और स्टंट करते नजर आ चुके हैं।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। अधिकारियों का कहना है कि वीडियो की सत्यता की पुष्टि कर संबंधित लोगों के खिलाफ नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी।

तस्वीरों में देखिए युवती का बर्थडे मनाते हुए वायरल वीडियो…

ये खबर भी पढ़ें…

एमपी के सबसे लंबे फ्लाईओवर पर रील बनाने पर एक्शन

जबलपुर में बने एमपी के सबसे बड़े फ्लाईओवर पर स्टंट, वीडियो और डांस करने का शौक युवाओं को भारी पड़ गया। ये वीडियो सामने आने पर दैनिक भास्कर ने इसे प्रमुखता से प्रकाशित किया। इसके बाद पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए वीडियो बनाने वालों के चालान काटे और दोबारा ऐसा नहीं करने की हिदायत दी।पूरी खबर पढ़ें



Source link