खनियांधाना में 3.75 करोड़ की सरकारी जमीन मुक्त: हिम्मतपुर में 125 बीघा फसल पर चला बुलडोजर, अतिक्रमण हटाया – Shivpuri News

खनियांधाना में 3.75 करोड़ की सरकारी जमीन मुक्त:  हिम्मतपुर में 125 बीघा फसल पर चला बुलडोजर, अतिक्रमण हटाया – Shivpuri News




शिवपुरी जिले की खनियांधाना तहसील के ग्राम हिम्मतपुर में प्रशासन ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई की। करीब 125 बीघा सरकारी जमीन पर खड़ी फसल को 4 जेसीबी मशीनों से हटाकर 3.75 करोड़ रुपये मूल्य की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। इस दौरान भारी पुलिस बल और राजस्व अमला मौजूद रहा। जानकारी के अनुसार, ग्राम हिम्मतपुर में लगभग 125 बीघा शासकीय भूमि पर 17 से 18 लोगों ने अवैध कब्जा कर खेती की थी। शासन के निर्देशों पर तहसील प्रशासन ने सीमांकन प्रक्रिया पूरी करने के बाद बेदखली की कार्रवाई शुरू की। कार्रवाई के दौरान मौके पर लगभग 70 से 80 अधिकारी-कर्मचारी और भारी पुलिस बल तैनात रहा। 4 जेसीबी मशीनों का उपयोग कर खड़ी फसल को हटाया गया। इस दौरान गांव का माहौल पूरी तरह छावनी में बदल गया था। जैसे ही मशीनें खेतों में उतरीं, कुछ ग्रामीण और किसान भावुक हो उठे। उन्होंने अधिकारियों से फसल कटने तक का समय मांगा, लेकिन प्रशासन ने नियमानुसार कार्रवाई जारी रखी। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए खनियांधाना थाना प्रभारी केदार सिंह यादव पुलिस बल के साथ मुस्तैद रहे। खनियांधाना तहसीलदार निशिकांत जैन ने बताया कि ग्राम हिम्मतपुर में लगभग 125 बीघा शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा कर फसल बोई गई थी। शासन के निर्देशानुसार सीमांकन के बाद अतिक्रमण हटाने की यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने पुष्टि की कि करीब 3 करोड़ 75 लाख रुपए मूल्य की भूमि को कब्जा मुक्त कराया गया है।



Source link