Last Updated:
Summer health tips: गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडा और हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी हो जाता है, फलों का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है. आज हम आपको 5 ऐसे फलों के बारे में बता रहे है, जो शरीर को डिहाइड्रेशन, लू और कमजोरी से बचाने में मदद करते हैं. सही मात्रा में इनका सेवन करने से न सिर्फ सेहत बेहतर रहती है बल्कि कई मौसमी बीमारियों से भी बचाव होता है.
खरगोन सहित निमाड़ अंचल में गर्मी ने दस्तक दे दी है और इसके साथ ही लोगों की दिनचर्या और खानपान में बदलाव जरूरी हो गया है. आयुर्वेद विशेषज्ञ (एमडी) डॉ. संतोष मौर्य बताते है कि, तेज धूप, गर्म हवाएं और लगातार पसीना शरीर को जल्दी कमजोर बना देता है. ऐसे मौसम में डिहाइड्रेशन, लू और पेट से जुड़ी समस्याएं बढ़ सकती हैं.
विषयज्ञ बताते है कि, गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडक और पानी की पूर्ति जरूरी है. बाजार में कई तरह के फल उपलब्ध हैं, लेकिन कुछ खास फल ऐसे हैं जो इस मौसम में शरीर के लिए किसी दवा से कम नहीं होते. ये 5 फल न सिर्फ शरीर को हाइड्रेट रखते हैं, बल्कि कई बीमारियों से भी बचाते हैं.
गर्मी में संतरा को लोग खूब पसंद करते है. संतरा गर्मी में इम्यूनिटी बढ़ाने का काम करता है. इसमें मौजूद विटामिन C शरीर को बीमारियों से लड़ने की ताकत देता है. संतरा खाने से थकान कम होती है और शरीर में ताजगी बनी रहती है. यह स्किन के लिए भी फायदेमंद है और शरीर में पानी की कमी को पूरा करता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
खरबूजा भी गर्मी में जरूरी फल है जिसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. इसमें पानी और पोषक तत्व भरपूर होते हैं जो शरीर को ठंडा रखते हैं. खरबूजा खाने से किडनी हेल्दी रहती है और यूरिन से जुड़ी समस्याएं कम होती हैं. साथ ही यह डिहाइड्रेशन से बचाने में भी काफी मदद करता है.
तरबूज गर्मी का सुपरफ्रूट कहा जाता है. इसमें लगभग 90 प्रतिशत पानी होता है, जो शरीर को तुरंत राहत देता है. धूप में बाहर निकलने के बाद तरबूज खाने से शरीर को ठंडक मिलती है और लू का खतरा कम हो जाता है. यह ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने और दिल को स्वस्थ रखने में भी मदद करता है.
खीरा गर्मी का सबसे सस्ता और असरदार फल माना जाता है. इसमें भरपूर पानी होता है जो शरीर को अंदर से ठंडा रखता है. रोज खीरा खाने से डिहाइड्रेशन, कब्ज और गैस जैसी समस्याएं दूर रहती हैं. साथ ही यह वजन कम करने और स्किन को ग्लो देने में भी मदद करता है, इसलिए इसे सलाद में जरूर शामिल करें.
मोसंबी का जूस गर्मियों में सबसे ज्यादा पिया जाता है. यह शरीर को तुरंत एनर्जी देता है और पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है. अगर आपको चक्कर, उल्टी या कमजोरी महसूस होती है तो मोसंबी का जूस काफी राहत देता है. यह शरीर को अंदर से साफ करने में भी मदद करता है.