नाबालिग के अपहरण-दुष्कर्म का आरोपी गोवा से गिरफ्तार: 1 महीने पहले गायब हुई पीड़िता, पुलिस को कर्नाटक में मिली थी – Satna News

नाबालिग के अपहरण-दुष्कर्म का आरोपी गोवा से गिरफ्तार:  1 महीने पहले गायब हुई पीड़िता, पुलिस को कर्नाटक में मिली थी – Satna News




सतना जिले की कोठी थाना पुलिस ने नाबालिग बालिका के अपहरण और दुष्कर्म के एक आरोपी को गोवा से गिरफ्तार किया है। आरोपी को वैधानिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस के अनुसार, पीड़िता के परिजनों ने 29 जनवरी को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि उनकी नाबालिग बेटी खेत जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने खोजबीन शुरू की। जांच के दौरान, बालिका को 25 फरवरी 2026 को गुंजी, कर्नाटक से बरामद किया गया। पीड़िता के बयानों के आधार पर मामले में दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराएं जोड़ी गईं। आरोपी की तलाश की शुरू की गई। सोमवार को पुलिस ने आरोपी दीपांशु उर्फ अंकुल रजक (19 वर्ष), निवासी ग्राम बरेठिया, थाना नागौद को गोवा से गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।



Source link