नीमच की हुडको कॉलोनी में लाखों के जेवर चोरी: कोटा गई थी महिला; छत के रास्ते घर में घुसे, डुप्लीकेट चाबी से लॉकर खोला – Neemuch News

नीमच की हुडको कॉलोनी में लाखों के जेवर चोरी:  कोटा गई थी महिला; छत के रास्ते घर में घुसे, डुप्लीकेट चाबी से लॉकर खोला – Neemuch News




नीमच शहर की हुडको कॉलोनी में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाकर लाखों रुपए के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। वारदात मकान नंबर 234 में हुई, जिसकी मालकिन सीमा अवस्थी 25 फरवरी को किसी काम से कोटा गई हुई थीं। मंगलवार को जब वे वापस लौटीं, तो घर की दूसरी मंजिल पर बालकनी का दरवाजा खुला हुआ था और कमरे के अंदर सामान बिखरा पड़ा था। छत के रास्ते घर में दाखिल हुए पीड़िता ने बताया कि चोर संभवतः आसपास के मकानों की छतों के रास्ते उनकी दूसरी मंजिल तक पहुंचे और बालकनी के जरिए अंदर घुसे। चोर ने अलमारी को तोड़ने के बजाय नकली चाबी का इस्तेमाल कर उसका लॉकर खोला। सीमा ने बताया कि अलमारी के सेफ में रखी गहनों की पोटली गायब थी, जिसमें सोने का हार, चार चूड़ियां, अंगूठियां, टीका और चांदी की करधनी व पायजेब जैसे कीमती जेवर रखे थे। पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज घटना की जानकारी मिलते ही नीमच कैंट पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। पुलिस ने घर का मुआयना करने के बाद आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज जुटाना शुरू कर दिया है ताकि चोरों का पता लगाया जा सके।



Source link