बड़वानी जिला मुख्यालय पर स्थित जैन अस्पताल परिसर में मंगलवार शाम अस्पताल प्रबंधन ने बाहर लगे हरे-भरे पेड़ों की कटाई शुरू कर दी। शाम करीब 5:30 बजे जब नगर पालिका की टीम को इसकी सूचना मिली, तो वे तुरंत मौके पर पहुंचे। टीम ने जब कर्मचारियों से पेड़ काटने की अनुमति के कागजात मांगे, तो वे कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए और गोलमोल बातें करने लगे। नपा की टीम ने मौके पर ही काम को रुकवा दिया और जांच शुरू की। दो पेड़ काटे, नेता प्रतिपक्ष ने जताई नाराजगी निरीक्षण के दौरान नगर पालिका की टीम को वहां दो पेड़ कटे हुए मिले। इस बीच नगर पालिका के नेता प्रतिपक्ष राकेश सिंह जाधव भी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि बिना नगर पालिका या वृक्ष अधिकारी की अनुमति के पेड़ काटना कानूनन अपराध है। जाधव ने नगर पालिका प्रशासन से मांग की है कि पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाले अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। सीएमओ ने दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश नगर पालिका सीएमओ सोनाली शर्मा ने इस मामले में कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने बताया कि अस्पताल प्रबंधन की ओर से पेड़ काटने के लिए कोई अनुमति नहीं ली गई थी। मामला सामने आते ही तुरंत टीम भेजकर काम रुकवाया गया है और अस्पताल प्रबंधक को नोटिस जारी किया जा रहा है। नपा टीम ने चेतावनी दी है कि शहर में बिना अनुमति पेड़ काटने वालों पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा और वृक्ष संरक्षण नियमों के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Source link