भोपाल में आज देख सकते हैं मूवी: होली पर घर जाने के लिए चल रही रेलवे स्पेशल ट्रेनें; जानिए कहां-क्या रहेगा खास – Bhopal News

भोपाल में आज देख सकते हैं मूवी:  होली पर घर जाने के लिए चल रही रेलवे स्पेशल ट्रेनें; जानिए कहां-क्या रहेगा खास – Bhopal News


आपको हम बता रहे हैं, भोपाल शहर में आज कहां-क्या हो रहा है। यहां हर वो जानकारी होगी, जो आपके काम आएगी। संगीत-संस्कृति, आर्ट, ड्रामा के इवेंट से लेकर मौसम, सिटी ट्रैफिक, बिजली-पानी की सप्लाई से जुड़ा हर अपडेट मिलेगा।

.

सुविधा, जो सीधे आपसे जुड़ी हैं

रेल यात्रियों को सुविधा

यात्रियों की लंबे समय से चली आ रही मांग पर रेल प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। आधारताल-रानी कमलापति इंटरसिटी एक्सप्रेस को बोहानी स्टेशन पर दोनों दिशाओं में 1 मिनट का अतिरिक्त ठहराव दिया है। पढ़ें पूरी खबर…

होली पर 4 स्पेशल ट्रेनें चलेंगी

होली के मौके पर रेलवे भोपाल से रीवा, दानापुर समेत कई जिलों में आने-जाने के लिए 4 स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। ये ट्रेनें 28 फरवरी से रवाना होगी और 5 मार्च तक वापस लौटेगी।पढ़ें पूरी खबर…

आर्ट/कल्चर/एग्जीबिशन/ सभा

शलाका चित्र प्रदर्शनी

  • मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय में जनजातीय चित्र प्रदर्शनी चल रही है।
  • प्रदर्शनी में गौंड चित्रकार कुम्हार सिंह धुर्वे के चित्र प्रदर्शित और बिक्री के लिए उपलब्ध हैं।
  • डिंडौरी के पाटनगढ़ निवासी धुर्वे के चित्रों में पशु-पक्षी, जंगल और पहाड़ी जीवन की झलक मिलती है।
  • खेती-किसानी से जुड़े धुर्वे ने चित्रकला अपने बच्चों के साथ सीखते हुए पहचान बनाई।
कैंपस/जॉब

9वीं कक्षा के बच्चों को इसरो में दो हफ्ते की ट्रेनिंग का मौका

इसरो ने युवा वैज्ञानिक कार्यक्रम YUVIKA की घोषणा की। यह दो सप्ताह का विशेष रेसीडेंशियल प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा। जिसमें देशभर के चयनित छात्रों को अंतरिक्ष विज्ञान, अंतरिक्ष तकनीक और उनके व्यावहारिक उपयोगों की जानकारी इसरो के 7 केंद्रों में दी जाएगी।

इस कार्यक्रम के लिए वे छात्र आवेदन कर सकते हैं, जो 1 जनवरी तक कक्षा 9 में पढ़ रहे हों, किसी मान्यता प्राप्त स्कूल में अध्ययनरत हों और भारत में पढ़ाई कर रहे भारतीय नागरिक हों।

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 27 फरवरी से शुरू हो गया, जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 31 मार्च है। पहली चयन सूची 13 अप्रैल और दूसरी चयन सूची 20 अप्रैल को जारी होगी।

चयनित छात्रों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम 11 से 22 मई तक आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम के दौरान छात्रों को ISRO के वैज्ञानिकों के साथ सीधे संवाद का मौका मिलेगा।

काम की जरूरी लिंक्स

आधार अपडेशन- नया/ नि:शुल्क/ बायो मैट्रिक अपडेट- 100 रुपए, डेमोग्राफिक अपडेट- 50 रुपए, इन सेंटरों में आधार अपडेशन/ जेनरेशन की सुविधा। सेंटर्स की पूरी लिस्ट के लिए क्लिक करें।

हेल्थ सर्विसेज : एम्स/जेपी, खुशीलाल

ऑटो गैस/ इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन, सीएनजी स्टेशन

थाने

इमरजेंसी कॉन्टैक्ट नंबर

सीएनजी पंप स्टेशन



Source link