भोपाल में Gen Z की होली, देसी प्रोडक्ट्स की डिमांड हाई, फरसे वाली पिचकारी बनी रील स्टार

भोपाल में Gen Z की होली, देसी प्रोडक्ट्स की डिमांड हाई, फरसे वाली पिचकारी बनी रील स्टार


Last Updated:

Holi 2026: इस होली राजधानी भोपाल में चाइनीज पिचकारियों की डिमांड खूब गिरी है. इसकी जगह लोग मेड इन इंडिया पिचकारी और अनोखे प्रोडक्ट की डिमांड कर रहे हैं. जहां भोपाल के बाजार में कोकाकोला-थम्सअप और पब्जी ग्रेनेड वाले खास गुलाल से लेकर भगवान परशुराम के फरसे वाली पिचकारी युवाओं को खूब पसंद आ रही हैं, देखिए होली पर खास रिपोर्ट.

भोपाल: देशभर में होली की रौनक फैली हुई है. जिस बीच हर तरफ़ रंग-गुलाल से राजधानी भोपाल भी रंग गई है. इस दौरान भोपाल के न्यू मार्केट में इस होली कोकाकोला और थम्सअप वाले गुलाल से लेकर भगवान परशुराम के फरसे वाली पिचकारी युवाओं के बीच बीच पसंद की जा रही है. इतना ही नहीं दुकान अनिल कुमार प्रजापति के मुताबिक इस बार होली मार्केट में मेड इन इंडिया प्रोडक्ट्स और पिचकारियों की चाइना के प्रोडक्ट से ज़्यादा हिस्सा बढ़ा है, देखिए रिपोर्ट.

राजधानी भोपाल के न्यू मार्केट में होली पर रंग-गुलाल और पिचकारी की दुकान लगाने वाले व्यापारी अनिल कुमार प्रजापति ने Local18 से बात करते हुए बताया कि इस बार पिछली होली के मुकाबले मेड इन इंडिया प्रोडक्ट्स की संख्या बढ़ी है और लोग भी यही खरीद रहे हैं. इस होली भोपाल के बाजार में एक से बढ़कर एक अजब-गजब पिचकारी और रंग-गुलाल मिल रहे हैं.

सबसे वायरल भगवान परशुराम के फरसे वाली पिचकारी
भोपाल में सबसे वायरल पिचकारियों में भगवान परशुराम के फरसे की तरह दिखने वाली पिचकारी है. जिसको बच्चे खूब पसंद कर रहे हैं. इसके अलावा पब्जी ग्रेनेड की तरह दिखने वाला गुलाल भी खूब बिक रहा है. इसमें से गुलाल पटाखा फूटने की तरह निकलता है. इसके साथ ही कोल्ड ड्रिंक कोकाकोला और थम्सअप की तरह दिखने वाले गुलाल भी युवाओं को खूब लुभा रहे हैं.

भोपाली इन चीजों की कर रहे हैं डिमांड
भोपाल में इस होली पर भोपाली कई चीजों की डिमांड कर रहे हैं. इनमें से सबसे फेमस हर्बल गुलाल है. लोग कैमिकल रंगों की जगह हर्बल कलर्स और गुलालों की मांग कर रहे हैं. इसके अलावा बालों को बचाने के लिए खास रंग बिरंगी विग भी खूब खरीदी जा रही हैं.

About the Author

Dallu Slathia

Dallu Slathia is a seasoned digital journalist with over 7 years of experience, currently leading editorial efforts across Madhya Pradesh and Chhattisgarh. She specializes in crafting compelling stories across …और पढ़ें



Source link