वन विभाग की प्लांटेशन एरिया में दोबारा अतिक्रमण की कोशिश: नर्मदापुरम में 5 दिन पहले ही वन और पुलिस अमले ने हटाया था कब्जा – narmadapuram (hoshangabad) News

वन विभाग की प्लांटेशन एरिया में दोबारा अतिक्रमण की कोशिश:  नर्मदापुरम में 5 दिन पहले ही वन और पुलिस अमले ने हटाया था कब्जा – narmadapuram (hoshangabad) News




नर्मदापुरम जिले के बानापुरा रेंज की झाड़बीड़ा बीट में प्लांटेशन की जमीन पर अब दोबारा कब्जा करने की तैयारी है। उक्त जमीन पर अतिक्रमण करने के लिए टपरिया बनाई जा रही है। 5 दिन पहले ही 27 फरवरी को राजस्व और पुलिस के साथ मिलकर फॉरेस्ट के अमले ने संयुक्त रूप से अतिक्रमण हटाया। जिसमें करीब 230 अधिकारी और कर्मचारी थे। जेसीबी से उक्त जमीन पर गड्ढे भी किए। ताकि अतिक्रमण न कर सकें। बावजूद अब फिर से प्लांटेशन की जमीन तीन से चार टपरिया बन गई है। यह टपरिया किसने बनाई। उनके नाम सामने नहीं आ पाएं है। टपरिया बनने की जानकारी से रेंजर ज्ञान सिंह पवार अनजान है। उनका कहना है कि टपरिया की जानकारी मुझे नहीं है। डीएफओ गौरव शर्मा ने कहा टपरिया अगर बनाई गई है तो उसे वहां से हटाया जाएगा। अतिक्रमण नहीं होने देंगे। 20हजार उखाड़ किया था 20 हेक्टेयर में कब्जा बानापुरा रेंज के झाड़बीड़ा बीट के कंपार्टमेंट नंबर 159 में राजलढ़ाना और पतलई गांव के करीब 100 लोगों ने 20 हेक्टेयर में अवैध कब्जा कर लिया था। जिन्होंने 2019 में प्लांटेशन किए 20 हजार पौधों को उखाड़कर नष्ट किया। तीन साल से यह अतिक्रमण का सिलसिला जारी था। 27 फरवरी को वन विभाग के एसडीओ अनिल विश्वकर्मा, तहसीलदार कीर्ति प्रधान, एसडीओपी महेंद्र चौहान, थाना प्रभारी सुधाकर बारस्कर संयुक्त रूप से कार्रवाई करने पहुंचे। करीब 230 वनकर्मी, पुलिस और राजस्व अधिकारी कर्मचारियों ने कब्जा हटाया था। कार्रवाई के दौरान वहां बनाई गई अस्थायी टपरियां हटाई गईं और बड़े गड्ढे खोदे गए, ताकि दोबारा खेती नहीं की जा सके। बावजूद अब फिर से वहां टपरिया बनाई जा गई है।



Source link