Last Updated:
Remove Holi Colors Stains: होली रंगों का पर्व है, जिसमें लोग अपने दोस्तों, करीबियों और आस पड़ोस के लोगों के चेहरे गुलाल अबीर लगाकर एक दूसरे के गले लगते हैं. होली में अगर आपके अच्छे कपड़ों पर रंग लग गया है और आप उसे छुड़ाना चाहते हैं तो चिंता ना करें, बस इन क्लीनिंग हैक्स की मदद से इन्हें पहले जैसा बेदाग बनाएं. इन आसान घरेलू नुस्खों की मदद से आप होली के बाद अपने महंगे कपड़ों को खराब होने से बचा सकते हैं.
Remove Holi Colour From Clothes: होली का त्योहार रंगों और खुशियों का पर्व है. इस दिन हर कोई अबीर-गुलाल और रंगों से सराबोर नजर आता है. लेकिन कई बार होली का मजा तब खराब हो जाता है, जब महंगे या पसंदीदा कपड़ों पर पक्का रंग लग जाता है. खासकर सफेद या हल्के रंग के कपड़ों पर लगा रंग हटाना मुश्किल लगता है. ऐसे में लोग कपड़े खराब होने की चिंता में पड़ जाते हैं. लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि कुछ आसान घरेलू नुस्खों से आप चंद मिनटों में जिद्दी रंग के दाग हटा सकते हैं.
LOCAL 18 से बातचीत में भावेश पटेल बताते हैं कि होली के दौरान ज्यादातर लोग सफेद या नए कपड़े पहनते हैं और रंग लगने पर उन्हें साफ करना चुनौती बन जाता है. लेकिन सिरका, बेकिंग सोडा, नींबू और टूथपेस्ट जैसे घरेलू उपाय बेहद असरदार होते हैं और लॉन्ड्री में भी इसी तरह के तरीके अपनाए जाते हैं.
सिरका और बेकिंग सोडा से ऐसे हटाएं रंग
एक बाल्टी गुनगुने पानी में आधा कप सफेद सिरका और दो चम्मच बेकिंग सोडा मिलाएं. अब दाग लगे कपड़ों को इसमें करीब एक घंटे तक भिगोकर रखें. इसके बाद हल्के हाथों से डिटर्जेंट लगाकर धो लें. इससे रंग का दाग धीरे-धीरे निकल जाता है और कपड़ा फिर से साफ नजर आने लगता है.
टूथपेस्ट और नींबू भी हैं असरदार
जहां रंग लगा हो, वहां सफेद टूथपेस्ट लगाकर 15 मिनट तक छोड़ दें और फिर हल्के से रगड़कर धो लें. इसी तरह नींबू का रस भी दाग हटाने में कारगर है. दाग वाली जगह पर नींबू लगाकर कुछ देर बाद गर्म पानी से धोने पर रंग हल्का पड़ जाता है.
दही से भी हट सकता है जिद्दी रंग
पुराना या खट्टा दही दाग वाली जगह पर लगाकर कुछ समय के लिए छोड़ दें. इसके बाद डिटर्जेंट से धोने पर रंग आसानी से निकल जाता है. यह तरीका खासकर प्राकृतिक रंगों पर ज्यादा असरदार माना जाता है.
ऑयल और हल्दी के दाग भी होंगे साफ
यदि कपड़ों पर तेल या हल्दी का दाग लग गया है, तो सिरका, डिटर्जेंट और लिक्विड क्लीनर का इस्तेमाल करें. हल्के ब्रश से साफ करने और धूप में सुखाने से दाग पूरी तरह खत्म हो जाता है.
इन आसान घरेलू नुस्खों की मदद से आप होली के बाद अपने महंगे कपड़ों को खराब होने से बचा सकते हैं. सही तरीके से सफाई करने पर कपड़े फिर से नए जैसे दिखने लगते हैं और आपको लॉन्ड्री पर ज्यादा खर्च करने की जरूरत भी नहीं पड़ती.
About the Author
विभांशु द्विवेदी मूल रूप से मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के रहने वाले हैं. पत्रकारिता में 5 साल का अनुभव है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय रायपुर से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. पॉलिटिक…और पढ़ें