बैतूल| आपसी सद्भाव, पारस्परिक प्रेम व भाईचारा स्थापित करने के उद्देश्य को लेकर अखिल भारतीय किराड़ क्षत्रिय महासभा का होली मिलन समारोह बुधवार को सुबह 10:30 बजे से नर्मदेश्वर महादेव मंदिर कैंपस इटारसी रोड सदर में आयोजित किया है। किराड़ महासभा के जिला कोषाध्यक्ष नामदेव वर्मा व नवयुवक मंडल के जिलाध्यक्ष मदनलाल डढोरे ने सभी सामाजिक बंधुओं से इस होली मिलन के पवित्र कार्यक्रम में उपस्थित होकर समाज के विकास के मुद्दों पर चर्चा करने के लिए अधिक से अधिक सामाजिक बंधुओं को उपस्थित होने का आग्रह किया है।
Source link