बेतवा नदी में दो युवक डूबे, एक की मौत: दूसरे की तलाश जारी, निवाड़ी के ओरछा में होली मनाने आए थे – Niwari News

बेतवा नदी में दो युवक डूबे, एक की मौत:  दूसरे की तलाश जारी, निवाड़ी के ओरछा में होली मनाने आए थे – Niwari News




निवाड़ी के ओरछा में होली के दिन बेतवा नदी में दो अलग-अलग हादसों में दो युवक डूब गए। इन घटनाओं में एक युवक की मौत हो गई है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है। दोनों युवक अपने दोस्तों के साथ होली मनाने ओरछा आए थे। पैर फिसलने से नदी में गिरा युवक पहला हादसा बुधवार शाम करीब 3 बजे ओरछा के नाव घाट के पास हुआ। झासी हंसारी निवासी निपन पस्तोर (23) अपने दोस्तों के साथ घूमने आया था। बताया जा रहा है कि पैर फिसलने से वह नदी के गहरे पानी में जा गिरा। मौके पर मौजूद लोगों ने बचाव कार्य शुरू किया और निपन को पानी से बाहर निकाला। गंभीर हालत में उसे प्राथमिक इलाद के बाद झांसी रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दूसरे युवक की तलाश कर रही सर्चिंग टीम कुछ देर बाद, दूसरा हादसा बड़े पुल से थोड़ी दूरी पर हुआ। बिहार के बक्सर निवासी अंकित शर्मा (जो प्रतापपुरा में प्लास्टिक का काम करता था) अपने दोस्त विनय के साथ नदी किनारे गया था। अचानक उसका पैर फिसल गया और वह भी पानी में डूब गया। घटना की सूचना मिलते ही ओरछा थाना प्रभारी रामबाबू शर्मा, पर्यटन चौकी पुलिस और उनकी टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय गोताखोरों की मदद से अंकित की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।



Source link