Last Updated:
Harry Brook explains England new game plan: इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान हैरी ब्रूक ने भारत के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले से पहले कहा कि उनकी टीम को परफेक्ट खेल दिखाने की जरूरत नहीं है. इंग्लैंड की टीम अपने ग्रुप में टॉप पर रही है, लेकिन उसको अपने हर मैच में मुश्किल से जीत मिली है. ऐसे में माना जा रहा है कि वानखेड़े में खेलने जाने वाले में टीम इंडिया जीत के लिए पसंदीदा टीम है.
हैरी ब्रूक ने बताया सेमीफाइनल के लिए गेम प्लान
मुंबई: इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने भारत के खिलाफ सेमीफाइनल से पहले अपनी टीम की जमकर तारीफ की है.हैरी ब्रूक का मानना है कि एकजुटता, आत्मविश्वास और दबाव का बखूबी सामना करने की कला से इंग्लैंड टी20 विश्व कप सेमीफाइनल तक पहुंचा है और दो बार की चैंपियन टीम को खिताब जीतने के लिये ‘परफेक्ट खेल’ दिखाने की जरूरत नहीं है . इंग्लैंड का सामना दूसरे सेमीफाइनल में दो बार की चैम्पियन भारतीय टीम से होगा .
इंग्लैंड और भारत ने अभी तक अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं किया है . यह पूछने पर कि भारत को उसकी सरजमीं पर हराने के लिये क्या इंग्लैंड को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा, ब्रूक ने कहा , ‘‘नहीं , मुझे नहीं लगता कि यह टूर्नामेंट जीतने के लिये परफेक्ट गेम की जरूरत है.’’
उन्होंने कहा ,‘‘ अभी तक हम परफेक्ट मैच नहीं खेल पाये हैं लेकिन इसके बावजूद अच्छी जीत दर्ज की है . हम एकता, आत्मविश्वास और दबाव में भी शांतचित्त रहने के कारण यहां तक पहुंच पाये हैं .’’ उन्होंने कहा ,‘‘ मेजबान के खिलाफ इस ऐतिहासिक मैदान पर विश्व कप सेमीफाइनल खेलना हम में से अधिकांश के लये सपना सच होने जैसा है. हम सभी काफी रोमांचित हैं .’’ उन्होंने कहा ,‘‘ हम आत्मविश्वास के साथ उतरेंगे और अच्छी क्रिकेट खेलेंगे.’’
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें