अभिषेक की नंबर-1 की कुर्सी को खतरा, सैमसन ने लगाई छलांग, जानें ICC रैंकिंग

अभिषेक की नंबर-1 की कुर्सी को खतरा, सैमसन ने लगाई छलांग, जानें ICC रैंकिंग


होमक्रिकेट

अभिषेक की नंबर-1 की कुर्सी को खतरा, सैमसन ने लगाई छलांग, जानें ICC रैंकिंग

Last Updated:

ICC T20I Rankings: अभिषेक शर्मा टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग में नंबर-1 पर कायम है, लेकिन उनकी इस कुर्सी को पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान से खतरा है, जो दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं. वहीं, वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 97 रन की पारी खेलकर भारत को सेमीफाइनल में पहुंचाने वाले संजू सैमसन ने टी20 रैंकिंग में 25 स्थानों की छलांग लगाई है. ईशान किशन और तिलक वर्मा को भी ताजा आईसीसी रैंकिंग में फायदा हुआ है.

Zoom

अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन.

नई दिल्ली. टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबलों से पहले आई खिलाड़ियों की आईसीसी टी20 रैंकिंग में कई फेरबदल देखने को मिले. भारतीय विस्फोटक ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा भले ही नंबर-1 पर बने हुए हैं, लेकिन उनसे यह कुर्सी छीनने की रेस में पाकिस्तान की साहिबजादा फरहान आगे आ चुके हैं. फरहान टी20 बल्लेबाजों की रैंकिंग में के पायदान ऊपर चढ़कर दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं. वहीं, संजू सैमसन को वेस्टइंडीज के खिलाफ धमाकेदार पारी खेलने के जबरदस्त फायदा मिला है. सैमसन ने 25 पायदानों की छलांग लगाई है. ईशान किशन को एक स्थान का फायदा हुआ है. गेंदबाजों में अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह ने छलांग लगाई है.

अभिषेक को फरहान से खतरा
साहिबजादा फरहान 848 रेटिंग अंक के साथ अब दूसरे स्थान पर मौजूद हैं. उन्होंने इंग्लैंड के फिल साल्ट को पीछे छोड़ा है. वहीं, अभिषेक शर्मा 874 रेटिंग अंक लेकर पहले नंबर पर कायम हैं. दोनों के बीच रेटिंग अंकों का फासला कम होकर 26 रह गया है. फरहान का टी20 वर्ल्ड कप में जबरदस्त प्रदर्शन रहा, जिसका उन्हें आईसीसी रैंकिंग में फायदा मिला. दूसरी ओर, अभिषेक अपनी फॉर्म ढूंढते नजर आए. अभिषेक शर्मा के बल्ले से सिर्फ एक अर्धशतक के साथ अब तक कुल 80 रन ही बने हैं. वहीं, टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी पाकिस्तान के लिए ओपनिंग करते हुए फरहान ने दो शतक के साथ 383 रन बनाए. वह अभी भी सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं.

अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन.

सैमसन ने लगाई लंबी छलांग
संजू सैमसन ने भारत को टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई. सैमसन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ वर्चुअल नॉकआउट मैच में नाबाद 97 रन की पारी खेलकर टीम इंडिया को टॉप-4 का टिकट दिलाया. इस पारी का फायदा उन्हें आईसीसी रैंकिंग में मिला, जिसमें वह 25 पायदान ऊपर आ गए हैं. सैमसन 549 रेटिंग अंक लेकर टी20 बल्लेबाजों की रैंकिंग में 40वें स्थान पर हैं. आगामी मुकाबलों में भी वह इसी तरह की बैटिंग दिखाते हैं तो जल्द ही टॉप-10 में भी जगह बना सकते हैं.

ईशान-तिलक को एक-एक स्थान का फायदा
ईशान किशन और तिलक वर्मा को बल्लेबाजों की रैंकिंग में एक-एक स्थान पर फायदा हुआ है. ईशान किशन 783 रेटिंग अंक लेकर चौथे स्थान पर हैं, जबकि तिलक 749 रेटिंग के साथ छठे नंबर पर हैं. वहीं, टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव को एक स्थान पर नुकसान झेलना पड़ा है. वह सातवें नंबर पर पहुंच गए हैं. ऑलराउंडर शिवम दुबे भी तीन स्थान खिसककर 31वें नंबर पर आ चुके हैं.

अर्शदीप-बुमराह को भी फायदा
टी20 गेंदबाजों की रैंकिंग में भारतीय पेसर जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह ऊपर पहुंचे हैं. बुमराह को एक स्थान का, जबकि अर्शदीप को 6 स्थान पर फायदा हुआ है. बुमराह सातवें नंबर पर हैं और अर्शदीप 13वें पायदान पर हैं. टॉप-10 में पाकिस्तान के अबरार अहमद दो स्थान ऊपर चढ़कर तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं. भारतीय मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती पहले नंबर पर कायम हैं.

About the Author

Shivam Upadhyay

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें



Source link