आज का मौसम: होली पर आसमान से बरसेगी आफत, 48 घंटे में और चढ़ेगा पारा, पढ़ें ताजा अपडेट

आज का मौसम: होली पर आसमान से बरसेगी आफत, 48 घंटे में और चढ़ेगा पारा, पढ़ें ताजा अपडेट


Last Updated:

Mp Weather News Today: मध्यप्रदेश में मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी ने तेज रफ्तार पकड़ ली है और कई जिलों में तापमान 35 डिग्री के पार पहुंच चुका है. भोपाल समेत पूरे प्रदेश में मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और अगले 48 घंटों में पारा 2 से 4 डिग्री तक और बढ़ सकता है. नर्मदापुरम में सबसे ज्यादा तापमान 36.7 डिग्री दर्ज किया गया है जबकि कटनी में न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री रहा. मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल बारिश के आसार नहीं हैं, हालांकि 5 और 6 मार्च को हल्के बादल और बूंदाबांदी की संभावना बन सकती है. होली से पहले बढ़ती गर्मी लोगों की चिंता बढ़ा रही है और दिन में तेज धूप परेशानी का कारण बन रही है.

MP Weather Today: मध्यप्रदेश में गर्मी ने अभी से तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं. मार्च का पहला हफ्ता चल रहा है और सूरज की तपिश ऐसी महसूस हो रही है जैसे मई-जून आ गया हो. मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल राहत के आसार कम हैं और आने वाले 48 घंटों में तापमान और बढ़ सकता है.

राजधानी भोपाल समेत पूरे प्रदेश में बीते 24 घंटों के दौरान मौसम पूरी तरह शुष्क रहा. आसमान साफ है, बादलों का नामोनिशान नहीं और तेज धूप दिन में लोगों को परेशान कर रही है.

2 से 4 डिग्री तक बढ़ सकता है तापमान
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि उत्तर भारत से आ रही शुष्क हवाओं के कारण दिन का पारा 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक और चढ़ सकता है. अधिकतर जिलों में न्यूनतम तापमान 15 से 18 डिग्री के बीच बना हुआ है, जिससे रात की हल्की ठंड भी लगभग खत्म हो गई है.

पश्चिमी मध्यप्रदेश के कुछ हिस्सों में मार्च के पहले ही पखवाड़े में तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंचने की आशंका जताई जा रही है.

कहां कितना रहा तापमान?
सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान नर्मदापुरम में 36.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. सबसे कम न्यूनतम तापमान कटनी जिले के करौंदी में 9.6 डिग्री सेल्सियस रहा. इसके अलावा पचमढ़ी (नर्मदापुरम) में 10.2, कल्याणपुर (शहडोल) में 11.4, शाजापुर में 12.3 और मंदसौर में 12.5 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया.

बड़े शहरों का न्यूनतम तापमान
भोपाल – 15.9°C
इंदौर – 13.0°C
जबलपुर – 17.1°C
ग्वालियर – 15.8°C
उज्जैन – 15.5°C

बड़े शहरों का अधिकतम तापमान
भोपाल – 34.2°C
इंदौर – 34.2°C
जबलपुर – 33.9°C
ग्वालियर – 34.1°C
उज्जैन – 34.5°C

होली पर कैसा रहेगा मौसम?
होली से पहले मौसम को लेकर लोगों की चिंता बढ़ गई है. फिलहाल अगले 24 घंटों में बारिश की संभावना लगभग नहीं के बराबर है. तेज धूप दिन में परेशानी बढ़ाएगी.
हालांकि आज रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है. इसके असर से 5 और 6 मार्च को प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्के बादल छा सकते हैं और कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है. अगर ऐसा हुआ तो गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिलेगी, लेकिन फिलहाल सूरज का कहर जारी रहने वाला है.

About the Author

Shweta Singh

Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें



Source link