Last Updated:
मध्य प्रदेश सरकार ने खाड़ी देशों में रह रहे एमपी के निवासियों के लिए नई दिल्ली में 24×7 कंट्रोल रूम की स्थापना की है, जो लोग वर्तमान परिस्थिति में किसी भी प्रकार की समस्या का सामना कर रहे हैं, तो वह कंट्रोल रूप से संपर्क कर सकते हैं. कंट्रोल रूम की सहायता से मध्यप्रदेश शासन द्वारा संबंधितों से मार्गदर्शन और अन्य एजेंसियों से संपर्क कर हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी.
सीएम मोहन यादव
रिपोर्ट-रामाकांत दुबे
इजरायल और ईरान के बीच हो रहे युद्ध के बाद मिडिल ईस्ट में हालात तनावपूर्ण हो चुके हैं. अमेरिका इस समय इजरायल का साथ दे रहा है और ईरान पर लगातार हमले हो रहे हैं. अब इसी बीच मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए खाड़ी देशों में रह रहे नागरिकों के लिए नई दिल्ली स्थित मध्य प्रदेश भवन में 24×7 कंट्रोल रूम स्थापित किया है.
एमपी सरकार ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
मध्य प्रदेश सरकार ने खाड़ी देशों में रह रहे नागरिकों के लिए ये बड़ी पहल की है. इससे वहां रह रहे MP के लोगों को हर संभव सहायता मिल सकेगी. इसके अलावा नौकरी, व्यवसाय या पर्यटन हेतु गए नागरिक भी मदद ले सकेंगे. इसके लिए एमपी सरकार की तरफ से हेल्पलाइन नंबर और व्हाट्सएप नंबर भी जारी किया गया है. वहीं ईमेल आईडी mphelpdeskgulf@gmail.com भी दी गई है. खाड़ी देशों में रह रहे प्रदेशवासी आवश्यकता होने पर तुरंत संपर्क कर सकते हैं.
मोहन यादव ने कही ये बात
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव की तरफ से स्पष्ट किया गया है कि प्रदेश सरकार अपने नागरिकों के साथ हर परिस्थिति में कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है और उन्होंने कहा है कि खाड़ी देशों में रह रहे समस्त मध्य प्रदेशवासी किसी भी प्रकार की कठिनाई होने पर इन संपर्क माध्यमों का उपयोग कर सकते हैं. उनकी तरफ से बताया गया है कि सरकार ने सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह पहल की है.
इजरायल और अमेरिका के हमले में मारा गया अयातुल्लाह अली खामेनेई
मिडिल ईस्ट में 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल ने मिलकर ईरान पर सटीक और भारी बमबारी की, जिसमें ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत हो गई. इसके बाद इजरायल और अमेरिका के हमले यहीं तक नहीं रुके, बल्कि ईरान के परमाणु केंद्रों पर भी हमले किए.
ईरान ने Strait of Hormuz को किया बंद
ईरान ने भी जवाबी कार्रवाई की और मिडिल ईस्ट में अमेरिकी ठिकानों पर हमले किए. बाद में ईरान ने होर्मेुज जलडमरूमध्य को बंद कर दिया, जिससे ऑयल सप्लाई भी बुरी तरह से प्रभावित हुई.bhopa