Last Updated:
Mithai Shop Raid Jabalpur News: खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग ने श्रीराम स्वीट्स और श्री स्वीट्स एंड बेकरी पर छापामार कार्रवाई कर बड़ी अनियमितताएं पकड़ी हैं. जांच के दौरान मिठाइयों में कॉकरोच और कीड़े पाए गए, साथ ही गंदगी के बीच खाद्य सामग्री तैयार की जा रही थी. नगर निगम की सहायता से करीब 50 किलोग्राम मिठाई को मौके पर ही नष्ट कराया गया. मिठाइयों पर चांदी वर्क की जगह एल्युमिनियम फॉइल का उपयोग किए जाने का भी खुलासा हुआ है. विभाग ने मिठाई और नमकीन के सैंपल जांच के लिए भेजे हैं और रिपोर्ट के आधार पर आगे की सख्त कार्रवाई की जाएगी.
जबलपुर की मिठााई दुकान पर रेड
Sweet shop raid News Jabalpur: शहर में त्योहारों के बीच मिलावटी और गंदगी में बन रही मिठाइयों पर खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. विभाग की टीम ने नगर निगम के साथ मिलकर श्रीराम स्वीट्स और श्री स्वीट्स एंड बेकरी पर छापामार कार्रवाई की.
गंदगी के बीच बन रही थी मिठाई
50 किलो मिठाई कराई गई नष्ट
नगर निगम की मदद से करीब 50 किलोग्राम मिठाई को मौके पर ही विनिष्ट (नष्ट) कराया गया. अधिकारियों का कहना है कि खराब और असुरक्षित खाद्य सामग्री को किसी भी हालत में बाजार में नहीं बिकने दिया जाएगा.
चांदी वर्क की जगह एल्युमिनियम फॉइल
जांच में यह भी सामने आया कि मिठाइयों पर चांदी वर्क की जगह एल्युमिनियम फॉइल का उपयोग किया जा रहा था, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है. यह खाद्य सुरक्षा मानकों का सीधा उल्लंघन माना जा रहा है.
सैंपल जांच के लिए भेजे गए
टीम ने मिठाई और नमकीन के सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए हैं. रिपोर्ट आने के बाद संबंधित प्रतिष्ठानों पर जुर्माना या अन्य कानूनी कार्रवाई की जा सकती है. खाद्य सुरक्षा विभाग ने साफ कहा है कि त्योहारों के समय विशेष अभियान चलाया जाएगा और मिलावट या गंदगी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.
About the Author
Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें