पटरी पर सोए युवक के ऊपर से निकला इंजन: बालाघाट मे मालगाड़ी ड्राइवर ने अचानक लगाया ब्रेक, नशे में था युवक – Balaghat (Madhya Pradesh) News

पटरी पर सोए युवक के ऊपर से निकला इंजन:  बालाघाट मे मालगाड़ी ड्राइवर ने अचानक लगाया ब्रेक, नशे में था युवक – Balaghat (Madhya Pradesh) News




बालाघाट में धुरेड़ी पर्व के दिन एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई। शराब के नशे में एक युवक रेलवे पटरी के बीच लेट गया। इसी दौरान जबलपुर की ओर जा रही मालगाड़ी वहां से गुजर गई। इंजन युवक के ऊपर से निकल गया, लेकिन गनीमत रही कि उसकी जान बच गई। घटना दोपहर करीब एक से दो बजे के बीच की बताई जा रही है। युवक की पहचान कुम्हारी निवासी कमलेश नागेश्वर के रूप में हुई है। इंजन ड्राइवर ने अचानक लगाया ब्रेक मालगाड़ी के चालक ने पटरी पर युवक को लेटा देखा तो तुरंत ब्रेक लगाए। हालांकि तब तक इंजन उसके ऊपर से गुजर चुका था। युवक की पीठ पर चोट के निशान आए हैं। चालक ने तुरंत ट्रेन रोकी, युवक को पटरी से हटाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और फिर ट्रेन को लामता स्टेशन पर खड़ा कर स्टेशन मास्टर को सूचना दी।
युवक को अस्पताल में कराया गया भर्ती सूचना मिलते ही स्टेशन मास्टर और रेलवे कर्मचारी मौके पर पहुंचे। युवक को लामता अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल से सूचना मिलने पर लामता पुलिस भी पहुंची और युवक से पूछताछ की। युवक ने अपना नाम कमलेश नागेश्वर निवासी कुम्हारी बताया, लेकिन उसे याद नहीं है कि वह पटरी पर कैसे पहुंचा। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है और मामले की जांच जारी है।



Source link