मंदसौर जिले के पिपलियामंडी में उस वक्त हड़कंप मच गया जब बुधवार सुबह थाना परिसर में अचानक एक सांप नजर आया। थाने मौजूद पुलिसकर्मियों ने जैसे ही सांप को देखा, तत्काल सतर्कता बरतते हुए सर्प मित्र सरफराज को सूचना दी। सूचना मिलते ही सर्प मित्र सरफराज मौके पर पहुंचे और सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान चलाया और सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए सांप को सुरक्षित तरीके से पकड़ लिया, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो। रिहायशी इलाकों में भी दिख जाता है यह सांप रेस्क्यू किए गए सांप की पहचान कॉमन वुल्फ स्नेक (चित्ती सांप) के रूप में की गई। यह सांप आमतौर पर भूरे रंग का होता है और इसके शरीर पर सफेद रंग की धारियां पाई जाती हैं, जिससे इसकी पहचान की जा सकती है। जानकारी के अनुसार यह प्रजाति जहरीली नहीं होती है। विशेषज्ञों के मुताबिक कॉमन वुल्फ स्नेक रिहायशी इलाकों में भी दिखाई दे जाता है और मनुष्यों के लिए घातक नहीं माना जाता। सुरक्षित स्थान पर छोड़ा गया रेस्क्यू के बाद सर्प मित्र द्वारा सांप को सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया। समय रहते किए गए रेस्क्यू से थाना परिसर में संभावित खतरा टल गया और पुलिसकर्मियों ने राहत की सांस ली।
Source link