Last Updated:
Peepal Leaf Health Tips: धार्मिक आस्था का प्रतीक पीपल का पेड़ सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद माना गया है. आयुर्वेद में इसके पत्तों को पाचन, सांस, त्वचा और ब्लड शुगर संबंधी समस्याओं में लाभकारी बताया गया है. इनमें मौजूद औषधीय गुण शरीर को अंदर से मजबूत बनाते हैं. जानें पत्ते का कैसे करें इस्तेमाल…
Health Tips: भारतीय संस्कृति में पीपल पेड़ को अत्यंत पवित्र माना जाता है. धार्मिक आस्था के साथ-साथ आयुर्वेद में भी इसका विशेष महत्व बताया गया है. पीपल के पत्तों में एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-माइक्रोबियल गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को बीमारियों से बचाने और अंदर से मजबूत बनाने में सहायक माने जाते हैं.
आयुर्वेदिक चिकित्साधिकारी डॉ. विपिन सिंह ने लोकल 18 को बताया, पीपल पत्ते पाचन तंत्र के लिए बेहद फायदेमंद हैं. इनमें मौजूद फाइबर गैस, कब्ज, एसिडिटी और अपच जैसी समस्याओं से राहत दिलाने में मदद करता है. नियमित सेवन से आंतों की सफाई बेहतर होती है और पाचन शक्ति मजबूत बनती है. उन्होंने बताया कि इसके एंटीऑक्सीडेंट गुण रक्त संचार को दुरुस्त करने में सहायक होते हैं, जिससे हृदय संबंधी बीमारियों के खतरे को कम करने में मदद मिल सकती है.
डॉ. सिंह के अनुसार, पीपल पत्ते खांसी, जुकाम और अस्थमा जैसी सांस संबंधी समस्याओं में भी लाभकारी माने जाते हैं. यह श्वसन तंत्र को मजबूत करने में सहायक होते हैं और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करते हैं. इसके अलावा त्वचा संबंधी समस्याओं जैसे मुंहासे, दाग-धब्बे और झुर्रियों को कम करने में भी यह उपयोगी बताए गए हैं. सही तरीके से सेवन करने पर त्वचा में प्राकृतिक निखार आता है और त्वचा स्वस्थ दिखती है.
ब्लड शुगर भी रहेगा नियंत्रित
आयुर्वेद में यह भी उल्लेख मिलता है कि पीपल के पत्ते ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने में मददगार हो सकते हैं. यह शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालने में सहायक माना जाता हैं. महिलाओं में हार्मोनल असंतुलन, पीसीओडी और थायराइड जैसी समस्याओं में भी कुछ मामलों में लाभ देखा गया है, हालांकि इस संबंध में संतुलित और चिकित्सकीय सलाह आवश्यक है.
पत्तों को ऐसे करें उपयोग
पीपल के पत्तों का उपयोग कई तरीकों से किया जा सकता है. पत्तों को पानी में उबालकर काढ़ा या चाय के रूप में सेवन किया जा सकता है. इसके अलावा पत्तों का रस शहद के साथ लिया जा सकता है. कुछ लोग सुबह खाली पेट 2 से 3 ताजे पत्ते चबाकर भी इसका सेवन करते हैं. हालांकि डॉ. विपिन सिंह ने स्पष्ट किया कि गर्भवती महिलाओं को बिना डॉक्टर की सलाह के पीपल पत्तों का सेवन नहीं करना चाहिए. अधिक मात्रा में सेवन से दुष्प्रभाव भी हो सकते हैं, इसलिए किसी भी आयुर्वेदिक उपचार को अपनाने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श जरूर लें.
About the Author
एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें
Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.