पेट्रोल पंप मैनेजर के घर 5 माह पहले चोरी: संदिग्धों के नाम बताए, फिर भी टालती रही पुलिस, इंदौर में अफसरों से शिकायत के बाद FIR – Indore News

पेट्रोल पंप मैनेजर के घर 5 माह पहले चोरी:  संदिग्धों के नाम बताए, फिर भी टालती रही पुलिस, इंदौर में अफसरों से शिकायत के बाद FIR – Indore News




इंदौर के छत्रीपुरा क्षेत्र में चोरी की वारदात सामने आई है। पीड़ित का आरोप है कि वह पिछले पांच महीनों से पुलिस को सूचना दे रहा था, लेकिन सिर्फ आवेदन लेकर जांच का आश्वासन दिया जाता रहा। परेशान होकर उसने वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत की, जिसके बाद मंगलवार रात मामला दर्ज किया गया। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि चोरी हुए जेवरों का वजन कम दिखाने की कोशिश की गई, जबकि उसके अनुसार चोरी गए आभूषणों की कीमत करीब 20 लाख रुपए है। जांच के नाम पर घुमाते रहे इंदौर के छत्रीपुरा थाना पुलिस ने पांच माह पुराने चोरी के मामले में वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत के बाद मंगलवार रात एफआईआर दर्ज की। मामला लोकनायक नगर का है, जहां मांगलिया पंप पर मैनेजर विजय राठौर के घर अक्टूबर में करीब 20 लाख रुपए की चोरी हुई थी। विजय राठौर का कहना है कि घटना के बाद वह थाने पहुंचे, लेकिन पुलिस ने आवेदन लेकर जांच की बात कहकर टाल दिया। आरोप है कि पांच महीने तक पुलिसकर्मी उन्हें कार्रवाई के नाम पर घुमाते रहे। उन्होंने बताया कि थाना के एक जवान ने यहां तक कह दिया कि “एफआईआर लिखाकर क्या करोगे।” विजय ने एक संदिग्ध व्यक्ति की जानकारी भी पुलिस को दी थी, जिसका मोबाइल करीब 17 दिन तक बंद रहा। पूछताछ में उसने रिचार्ज खत्म होने की बात कही। पीड़ित का आरोप है कि इतने समय में पुलिस ने गंभीरता से जांच नहीं की। आखिरकार परिचितों की मदद से वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क करने के बाद ही मामले में एफआईआर दर्ज हो सकी।



Source link