बाइक की टंकी पर पत्नी को बैठाने पर कार्रवाई: वीडियो वायरल होने के बाद चालक पर चालान, पुलिस ने बताया खतरनाक – Chhatarpur (MP) News

बाइक की टंकी पर पत्नी को बैठाने पर कार्रवाई:  वीडियो वायरल होने के बाद चालक पर चालान, पुलिस ने बताया खतरनाक – Chhatarpur (MP) News




छतरपुर में सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो के बाद पुलिस ने यातायात नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की है। वायरल वीडियो में एक युवक बाइक की टंकी पर महिला को बैठाकर तेज रफ्तार में वाहन चलाता नजर आया, जिसे पुलिस ने स्टंटबाजी की श्रेणी में माना। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और बाइक चालक की पहचान वीरेंद्र अहिरवार के रूप में की। पूछताछ के दौरान वीरेंद्र ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी की तबीयत खराब थी, इसलिए मजबूरी में उसे बाइक की आगे वाली टंकी पर बैठाकर ले जाना पड़ा। हालांकि, पुलिस ने इस दलील को स्वीकार नहीं करते हुए इसे यातायात नियमों का स्पष्ट उल्लंघन माना। पुलिस ने वीरेंद्र अहिरवार के खिलाफ चालानी कार्रवाई की है। पुलिस ने कहा-यह बहुत खतरनाक है पुलिस प्रशासन ने कहा कि किसी भी स्थिति में इस तरह से बाइक चलाना बेहद खतरनाक है। इससे न केवल चालक और सवार की जान जोखिम में पड़ती है, बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य लोगों की सुरक्षा भी प्रभावित होती है। पुलिस ने आमजन से यातायात नियमों का पालन करने और जिम्मेदारी से वाहन चलाने की अपील की है।



Source link