Last Updated:
Burhanpur anokhi lathmar holi : मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में गोकुल चंद्रमा मंदिर में 500 साल पुरानी लठमार होली की परंपरा है, जहां महिलाएं पुरुषों पर लाठियां बरसाती हैं. इसके बाद पुरुष उन्हें मुस्कुराते हुए धन्यवाद कहते हैं.
Holi News : मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में आज भी होली के पर्व को लेकर कहीं पुरानी परंपराओं का निर्वहन होता है. गोकुल चंद्रमा मंदिर के मुखिया हरि कृष्ण मुखिया ने जानकारी देते हुए बताया की होली का पर्व हमारे यहां पर अनोखी परंपरा का निर्वहन कर मनाया जाता है. होली में महिलाएं पुरुषों पर लाठियां बरसा कर होली का पर्व मानती है. इसे लठमार होली कहते हैं. आदित्य मुखिया ने बताया कि यह पर्व नजदीक आते ही मंदिर में अनेकों धार्मिक अनुष्ठान के आयोजन किए जाते हैं और यहां पर जोर-शोर से होली का पर्व मनाया जाता है इसमें सभी समुदाय के लोग शामिल होते हैं.
मंदिर में अनेकों कार्यक्रम रोजाना होते
लोकल 18 की टीम को गोकुल चंद्रमा मंदिर के आदित्य मुखिया ने जानकारी देते हुए बताया कि होली का उत्सव अनोखे रूप से मनाया जाता है. होली नजदीक आते ही मंदिर में अनेकों कार्यक्रम रोजाना होते रहते हैं. तो वही यहां पर लठमार होली भी होती है यहां पर महिलाएं पुरुषों पर लठ बरसाती है और इसे लठमार होली कहते हैं. मंदिर में दूर-दूर से लोग दर्शन पूजन करने के लिए आते हैं और इस लठमार होली का आनंद लेते हैं. यहां पर फूलों की होली भी होती है और रंग गुलाल की होली भी होती है.
500 साल पुरानी चली आ रही परंपरा
यह मंदिर करीब 500 साल पुराना बताया जाता है और इस मंदिर में यह परंपरा 500 वर्षों से चली आ रही है. निमाड़ क्षेत्र में यह एक ऐसा मंदिर है कि जहां पर लठमार होली होती है, महिलाएं पुरुषों पर लठ बरसाती है और पुरुष लठ खाने के बाद महिलाओं को होली पर्व की बधाई देते हैं. यहां पर फूलों की होली से लेकर तो रास भी होता है यह ठाकुर जी का प्राचीन मंदिर है.
About the Author
7 वर्षों से पत्रकारिता में अग्रसर. इलाहबाद विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नालिस्म की पढ़ाई. अमर उजाला, दैनिक जागरण और सहारा समय संस्थान में बतौर रिपोर्टर, उपसंपादक औऱ ब्यूरो चीफ दायित्व का अनुभव. खेल, कला-साह…और पढ़ें