बोलेरो की टक्कर से दो सगे भाइयों की मौत: आगर मालवा में होली मनाने बाइक से गांव लौट रहे थे; पिछले साल पिता की हुई थी मौत – Agar Malwa News

बोलेरो की टक्कर से दो सगे भाइयों की मौत:  आगर मालवा में होली मनाने बाइक से गांव लौट रहे थे; पिछले साल पिता की हुई थी मौत – Agar Malwa News




आगर मालवा में इंदौर-कोटा नेशनल हाईवे पर मंगलवार-बुधवार दरमियानी रात सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई। तेज रफ्तार बोलेरो वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। मृतकों की पहचान श्यामपुरा, सुसनेर निवासी (24) दशरथ चौहान और छोटे भाई (19) प्रधान चौहान के रूप में हुई है। दोनों भाई उज्जैन में एक निजी दुकान पर काम करते थे और होली का त्योहार मनाने के लिए देर रात बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। इलाज के दौरान दोनों ने तोड़ा दम पुलिस के अनुसार, तेज गति से आ रहे बोलेरो वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों भाइयों को गंभीर चोटें आईं। उन्हें तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने दोनों शवों का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया और कानूनी कार्रवाई पूरी कर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने बोलेरो वाहन और उसके चालक को कोतवाली थाने में हिरासत में लिया है और मामले की जांच जारी है। पिछले साल पिता की हुई थी मौत परिजनों ने बताया कि यह परिवार पहले से ही कई दुखों से गुजर रहा था। मृतक दशरथ और प्रधान चार भाइयों में से थे। उनके बड़े भाई लालाराम की करीब पांच साल पहले कुएं में गिरने से मौत हो चुकी थी, जबकि पिछले वर्ष उनके पिता का भी निधन हो गया था। मृतक दशरथ का एक बेटा भी है। जबकि प्रधान की शादी नहीं हुई। हादसे से पूरे गांव में शोक का माहौल है।



Source link