भोपाल में निजी अस्पताल के बाहर बवाल, मरीज की मौत पर भड़के परिजन, समझाने आई पुलिस पर हमला

भोपाल में निजी अस्पताल के बाहर बवाल, मरीज की मौत पर भड़के परिजन, समझाने आई पुलिस पर हमला


Last Updated:

Bhopal News: भोपाल के पटेल नगर में एक हॉस्पिटल में मरीज की मौत पर परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया. परिजनों ने पुलिस पर भी हमला किया, पत्थरबाजी हुई. तीन थानों की पुलिस ने स्थिति संभाली, कुछ गिरफ्तारियां कीं और शव पीएम के लिए भेजा. जानें पूरा मामला…

Zoom

भोपाल में बवाल.

रिपोर्ट: आचार्य शिवकांत

Bhopal News: भोपाल में पटेल नगर स्थित लक्ष्मी मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल में एक मरीज की मौत के बाद उसके आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल के बाहर जमकर हंगामा किया. परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया और शव लेकर सड़क पर धरना देने लगे. परिजनों के हंगामे की सूचना पर पुलिस पहुंची. इस दौरान पुलिस पर भी हमला किया गया. पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट और पत्थरबाजी हुई, जिसमें कुछ पुलिसवालों को मामूली चोटें आईं.

घटना की जानकारी मिलते ही थाना पिपलानी, थाना गोविंदपुर और थाना बिलखारिया से तीन थानों का भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा. पुलिस ने स्थिति को संभालने के लिए कड़ी मशक्कत की. परिजनों ने डॉक्टर से मृत्यु का कारण पूछने के लिए अस्पताल के अंदर जाने की कोशिश की, लेकिन मैनेजर ने बताया कि डॉक्टर साहब अस्पताल में नहीं हैं. दो घंटे बाद आएंगे. गंभीर लापरवाही के आरोपों के बीच डॉक्टर का नदारद होना परिजनों के गुस्से को और भड़का गया, जिससे हंगामा बड़ा हो गया.

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
वहीं दूसरी तरफ पुलिस ने हंगामा करने वाले कुछ लोगों को तुरंत गिरफ्तार कर लिया. भारी भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा. कुछ घंटों की कड़ी मेहनत के बाद पुलिस बल ने मृतक का शव पोस्टमार्टम (पीएम) के लिए रवाना किया. पूरे इलाके में तनाव का माहौल रहा.

अस्पताल पर सख्त कार्रवाई की मांग
परिजनों का कहना है कि अस्पताल की लापरवाही के कारण ही उनके प्रियजन की मौत हुई है. उन्होंने अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. इस घटना से इलाके में काफी दहशत फैल गई. स्थानीय लोगों ने भी अस्पताल की व्यवस्था पर सवाल उठाए. पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है, लेकिन अस्पताल के बाहर भारी पुलिस तैनाती की गई है.

About the Author

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें



Source link