मऊगंज में 22 वर्षीय छात्रा ने की आत्महत्या: खेत से लौटने पर परिवार ने दरवाजा बंद देखा; घर के कमरे में दुपट्टे से लटकी मिली – Mauganj News

मऊगंज में 22 वर्षीय छात्रा ने की आत्महत्या:  खेत से लौटने पर परिवार ने दरवाजा बंद देखा; घर के कमरे में दुपट्टे से लटकी मिली – Mauganj News




मऊगंज जिले के नईगढ़ी थाना क्षेत्र के बहुती गांव में एक छात्रा ने मंगलवार शाम को घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन जब खेत से लौटे तो युवती कमरे में दुपट्टे से लटकी मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान शिवानी कुशवाहा (22) पिता राजेंद्र कुशवाहा के रूप में हुई। परिजनों के अनुसार, घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य खेत में काम करने गए थे और शिवानी घर पर अकेली थी। खेत से लौटने पर परिवार ने दरवाजा बंद देखा सूचनाकर्ता जगन्नाथ कुशवाहा (68) ने पुलिस को बताया कि उनकी नातिन शिवानी देवगना कॉलेज में पढ़ाई करती थी। शाम करीब 6 बजे जब उनके नाती सौरभ कुशवाहा घर पहुंचे, तो उन्होंने कमरे का दरवाजा बंद पाया। सौरभ ने पहले बाहर से आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। अंदर जाकर देखने पर शिवानी कमरे के गोला में दुपट्टे के फंदे पर लटकी हुई मिली। सौरभ के शोर मचाने पर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक युवती की मौत हो चुकी थी। मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा घटना की जानकारी मिलते ही नईगढ़ी थाना पुलिस मौके रात 10 बजे पहुंची और पंचनामा की कार्रवाई की। थाना प्रभारी गोविंद तिवारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस मामले की हर पहलू से गहनता से जांच कर रही है।



Source link