भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों (EVs) की बढ़ती लोकप्रियता के साथ बैटरी ऐज ए सर्विस (BaaS) मॉडल ने खरीदारों के लिए EV खरीदना आसान और किफायती बना दिया है. इस स्कीम में बैटरी की कीमत कार की शुरुआती कीमत से अलग कर दी जाती है, जिससे अपफ्रंट कॉस्ट काफी कम हो जाता है और बैटरी का इस्तेमाल प्रति किलोमीटर के हिसाब से रेंटल फीस देकर किया जाता है.
इससे EV की शुरुआती कीमत ICE कारों के करीब आ जाती है, जबकि रनिंग कॉस्ट कम रहता है. MG, Tata और Maruti जैसे ब्रांड्स ने इस मॉडल को अपनाया है, जिससे MG Comet EV सबसे सस्ती, Tata Punch EV सबसे किफायती और Maruti e Vitara जैसे नए मॉडल्स बाजार में आए हैं. अगर आप आने वाले दिनों में BaaS के साथ कोई ईवी खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो हम आपके लिए ऐसे ही 5 ऑप्शन लेकर आए हैं.
एमजी कॉमेट ईवी (MG Comet EV)
कॉमेट ईवी भारत की सबसे किफायती EV है, जो शहर के छोटे कम्यूट के लिए परफेक्ट है. BaaS के साथ इसकी शुरुआती कीमत ₹4.92 लाख से शुरू होती है और बैटरी रेंटल ₹3.2 प्रति किमी है. वहीं, बिना BaaS के ये ₹7.63 लाख में मिलेगी. इसमें 17.4 kWh बैटरी है, जो ARAI रेंज 230 km देती है. छोटी साइज, रियर-व्हील ड्राइव, क्रूज कंट्रोल, 360° कैमरा और रिजनरेटिव ब्रेकिंग जैसे फीचर्स इसे शहर के लिए परफेक्ट ऑप्शन बनाते हैं. टॉप स्पीड 100 km/h है और ये फैमिली के लिए कॉम्पैक्ट और कम मेंटेनेंस वाला ऑप्शन है.
नई टाटा पंच ईवी (New Tata Punch EV)
टाटा पंच ईवी एक कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक माइक्रो एसयूवी है, जो BaaS के साथ सबसे आकर्षक प्रति किमी चार्ज ऑफर करती है. BaaS प्राइस ₹6.49 लाख से शुरू (बिना BaaS के ₹9.69 लाख) होकर बैटरी रेंटल केवल ₹2.6 प्रति किमी है. इसमें 30 kWh और 40 kWh बैटरी ऑप्शंस हैं और ARAI रेंज 365 व 468 km तक जाती है. फीचर्स में डुअल 10.25-इंच स्क्रीन, वेंटिलेटेड सीट्स, 360° कैमरा, iRA कनेक्टेड टेक और लाइफटाइम बैटरी वारंटी (फर्स्ट ओनर) शामिल हैं. ये SUV लुक, ग्राउंड क्लीयरेंस और सेफ्टी के साथ शहर-हाईवे दोनों के लिए बेस्ट है.
एमजी विंडसर ईवी (MG Windsor EV)
विंडसर ईवी एक इंटेलिजेंट क्रॉसओवर SUV है, जो प्रीमियम फील देती है. BaaS के साथ प्राइस ₹9.99 लाख से शुरू होती है. बैटरी रेंटल ₹3.9-4.5 प्रति किमी (बैटरी पैक पर निर्भर) तक जाता है. इसमें 38 kWh और 52.9 kWh बैटरी ऑप्शंस हैं, जिनकी ARAI क्लेम्ड रेंज 332 और 449 km है. फीचर्स में 15.6-इंच टचस्क्रीन, रिक्लाइनिंग रियर सीट्स, इनफिनिटी व्यू ग्लास रूफ, लेवल 2 ADAS, 6 एयरबैग्स और प्रीमियम साउंड सिस्टम हैं. ये फैमिली यूज के लिए स्पेसियस है, रियर सीट एक्सपीरियंस शानदार है.
मारुति ई विटारा (Maruti e Vitara)
मारुति ई विटारा देश की पहली होमग्रोन इलेक्ट्रिक SUV है, जो BaaS के साथ ₹10.99 लाख से शुरू (Delta वेरिएंट, 49 kWh बैटरी) होती है. बैटरी रेंटल ₹3.99 प्रति किमी है. बड़े 61 kWh पैक वाले वेरिएंट्स में रेंट ₹4.39/km के हिसाब से देना होगा. मारुति की रिलायबिलिटी, 8 साल/1.6 लाख km बैटरी वारंटी, फ्री चार्जिंग (पहले साल) और असिस्टेड बायबैक इसे बेहतर ऑप्शन बनाते हैं.
एमजी जेडएस ईवी (MG ZS EV)
जेडएस ईवी एक प्रीमियम मिड-साइज इलेक्ट्रिक SUV है, जो BaaS के साथ मात्र ₹13 लाख में उपलब्ध है. बैटरी रेंटल ₹4.5 प्रति किमी के हिसाब से देना होगा. इसमें 50.3 kWh बैटरी है, जो ARAI के हिसाब से 461 km तक की रेंज देने समें सक्षम है. फीचर्स में एडवांस्ड इंफोटेनमेंट, रिजनरेटिव ब्रेकिंग, क्विक DC चार्जिंग (0-80% 60 मिनट) और अच्छा केबिन स्पेस हैं. ये हाईवे पर बेहतर परफॉर्मेंस देती है, सेफ्टी और प्रैक्टिकलिटी में मजबूत है.