रतलाम में सोमवार को होलिका दहन के बाद मंगलवार को चंद्रग्रहण के कारण धुलेंडी (होली) नहीं मनाई गई। आज (बुधवार) को शहर होली के रंगों में सराबोर नजर आएगा। गली-मोहल्लों से लेकर सड़कों तक युवाओं की टोलिया रंग बिरंगी रंगों में सजी दिखाई देगी। हुड़दंगियों पर भी पुलिस की खास नजर रहेगी। होली खेलने को लेकर बच्चों से लेकर बड़ों में उत्साह है। सुबह 11 बजे बाद शहर में होली का रंग चढ़ेगा। होली के पर्व के उपलक्ष्य में कई समाजजजन गैर भी निकालेंगे। एक-दूसरे के घर जाकर रंग लगाएंगे। कई जगह होली के सामूहिक आयोजन भी होंगे। शहर में रंग-बिरंगी रंगों व पिचकारियों से भी दुकाने सजी हुई है। हंगामा करने पर होगी कार्रवाई सड़क पर हंगामा करने, नशे में वाहन चलाने या तीन सवारी पाए जाने पर पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। चौराहों पर पुलिस मुस्तैद रहेगी। 10 से अधिक अस्थाई चौकियां भी बनाई गई है। ड्रोन से भी संवेदनशील क्षेत्रों में नजर रखी जाएगी। अलग-अलग क्षेत्रों में 500 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। एसपी अमित कुमार ने बताया कि सभी सौहार्दपूर्ण व शांति से त्योहार मनाए। कोई हुड़दंग ना करे। हुड़दंगियों पर नजर रखी जाएगी। ड्रोन से भी निगरानी की जाएगी।
Source link