सागर में अवैध शराब से भरी बोलेरो पकड़ी: मानव कल्याण संगठन ने की घेराबंदी; 11 पेटी शराब के साथ 2 गिरफ्तार – Sagar News

सागर में अवैध शराब से भरी बोलेरो पकड़ी:  मानव कल्याण संगठन ने की घेराबंदी; 11 पेटी शराब के साथ 2 गिरफ्तार – Sagar News




सागर जिले के देवरी में डोंगर सलैया रोड पर भगवती मानव कल्याण संगठन के कार्यकर्ताओं ने अवैध शराब से भरी एक बोलेरो गाड़ी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया है। पुलिस ने गाड़ी से 11 पेटी शराब जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। देवरी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, भगवती मानव कल्याण संगठन के कार्यकर्ताओं को सूचना मिली थी कि डोंगर सलैया के पास एक बोलेरो (क्रमांक एमपी 04 ईए 8432) में शराब का अवैध परिवहन किया जा रहा है। सूचना मिलते ही कार्यकर्ता सड़क पर बाबू ढाबा के पास जमा हो गए और घेराबंदी कर संदिग्ध गाड़ी को रोक लिया। तलाशी में मिली शराब, गांवों में होनी थी सप्लाई संगठन के कार्यकर्ताओं ने जब गाड़ी की तलाशी ली, तो उसमें से 11 पेटी शराब बरामद हुई। मौके पर मौजूद दो आरोपियों को कार्यकर्ताओं ने पकड़ लिया और देवरी पुलिस को घटना की सूचना दी। बताया जा रहा है कि यह अवैध शराब देवरी से ले जाकर आसपास के ग्रामीण इलाकों में सप्लाई की जानी थी। पुलिस ने दर्ज किया आबकारी एक्ट का मामला देवरी थाना प्रभारी हरिराम मानकर ने बताया कि संगठन के लोगों द्वारा शराब पकड़े जाने की सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी रोहित जोगी (23) निवासी देवरी और राहुल राजपूत (31) निवासी बरमान को गिरफ्तार कर लिया है। बोलेरो से 11 पेटी लाल मसाला और देशी प्लेन शराब जब्त की गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है और शराब के स्रोत के संबंध में पूछताछ कर रही है।



Source link