सीधी के सिहावल नहर में डूबा नाबालिग: एसडीआरएफ टीम मौके पर कर रही तलाश, नहाने के दौरान पैर फिसला – Sidhi News

सीधी के सिहावल नहर में डूबा नाबालिग:  एसडीआरएफ टीम मौके पर कर रही तलाश, नहाने के दौरान पैर फिसला – Sidhi News




सीधी जिले के सिहावल जनपद पंचायत क्षेत्र के बिठौली स्थित नहर में बुधवार दोपहर एक 16 वर्षीय किशोर डूब गया। घटना दोपहर करीब 3 बजे की है। डूबने वाले किशोर की पहचान तितली गांव निवासी अंकित पटेल (16), पिता रामसुंदर पटेल के रूप में हुई है। बताया गया है कि अंकित होली के मौके पर अपने नानी के घर आया हुआ था। वह अपने दो साथियों के साथ नहर की ओर गया था। नहाने के लिए पानी में उतरते ही उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। नहर में तेज बहाव होने के कारण वह खुद को संभाल नहीं सका और पानी में बह गया। साथियों ने तुरंत शोर मचाकर परिजनों और ग्रामीणों को सूचना दी। एसडीआरएफ की टीम ने चलाया सर्च ऑपरेशन घटना की सूचना मिलते ही अमिलिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। रेस्क्यू के लिए एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। टीम ने देर शाम तक नहर में तलाश अभियान चलाया, लेकिन शाम 7 बजे तक किशोर का पता नहीं चल सका। तेज बहाव और अधिक जलस्तर के कारण रेस्क्यू में दिक्कत आ रही है। थाना प्रभारी राकेश बैस ने बताया कि पुलिस और एसडीआरएफ की टीम लगातार तलाश में जुटी है। आसपास के इलाकों में भी निगरानी रखी जा रही है। घटना के बाद गांव में शोक और चिंता का माहौल है।



Source link