सीहोर में होली पर अघोषित बिजली कटौती: 2 दिन से बार-बार गुल हो रही; पानी सप्लाई के समय भी रही परेशानी – Sehore News

सीहोर में होली पर अघोषित बिजली कटौती:  2 दिन से बार-बार गुल हो रही; पानी सप्लाई के समय भी रही परेशानी – Sehore News




सीहोर शहर में होली के रंग उत्सव के दौरान लगातार दो दिन रुक-रुक कर बिजली की अघोषित कटौती जारी रही। बार-बार बत्ती गुल होने से त्योहार मना रहे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। विद्युत वितरण कंपनी द्वारा त्योहारों से पहले मेंटेनेंस किए जाने के दावों के बावजूद पर्व के दिन यह स्थिति बनी रही, जिससे रहवासियों में नाराजगी है। जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी हर साल त्योहार से पहले घोषित कटौती कर लाइनों के रखरखाव का काम करती है। इसमें ट्रांसफार्मर दुरुस्त करना और जर्जर लाइनें ठीक करना शामिल होता है। कंपनी ने इस बार भी होली से पहले मेंटेनेंस किया था। लेकिन, इसके बावजूद होली पर्व के दौरान अघोषित कटौती का सिलसिला लगातार जारी रहा। पानी सप्लाई के समय भी गुल हुई बिजली बीते दिन (मंगलवार) शहर में बिजली तीन से चार बार गुल हुई थी और बुधवार को भी दिनभर यही स्थिति बनी रही। लोगों को बार-बार बिजली जाने से काफी असुविधा का सामना करना पड़ा। सबसे ज्यादा परेशानी तब हुई जब रंग खेलने के बाद पेयजल सप्लाई का समय हुआ। पानी सप्लाई के वक्त भी कई बार बिजली गुल रहने से लोगों के रोजमर्रा के काम प्रभावित हुए। एई ने कहा- तकनीकी खराबी के कारण बंद हुई थी सप्लाई लगातार हो रही इस अघोषित कटौती और लोगों की परेशानी के संबंध में विद्युत वितरण कंपनी के सहायक यंत्री (एई) अतुलेश सिंह ने अपना पक्ष रखा है। उन्होंने बताया कि लाइनों में कुछ तकनीकी खराबी आ गई थी, जिसके कारण बिजली बंद हुई थी। हालांकि, तकनीकी टीम ने काम कर कुछ ही समय बाद आपूर्ति को सुचारु कर दिया था।



Source link