Skip to content

Madhya Pradesh Samachar

News Portal

  • Top Stories
    • FINANCE
    • HEALTH
    • BOLLYWOOD
    • FINANCIAL ADVISORS
  • AUTO
  • REAL STATE
  • SPORTS
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact Us
  • About Us
  • Viral Videos
  • Home
Top Stories

स्टाम्प ड्यूटी नहीं भरी तो खाता सील: 10 करोड़ की वसूली के लिए पंजीयन विभाग का बड़ा एक्शन, सीधे बैंक खाते फ्रीज कर वसूली शुरू – Indore News

Madhya Pradesh Samachar04/03/2026
स्टाम्प ड्यूटी नहीं भरी तो खाता सील:  10 करोड़ की वसूली के लिए पंजीयन विभाग का बड़ा एक्शन, सीधे बैंक खाते फ्रीज कर वसूली शुरू – Indore News




इंदौर में स्टाम्प ड्यूटी की बकाया वसूली को लेकर पंजीयन विभाग ने बड़ा एक्शन लिया है। लंबे समय से नोटिस के बावजूद राशि जमा नहीं करने वाले संपत्ति धारकों के खिलाफ विभाग ने सीधे बैंक खातों पर कार्रवाई करते हुए 100 से ज्यादा खाते सील कर दिए हैं। यह कदम करीब 10 करोड़ रुपए की बकाया स्टाम्प ड्यूटी की वसूली के लिए उठाया गया है। अचल संपत्ति के पंजीयन के समय क्रेता को स्टाम्प ड्यूटी चुकानी होती है, लेकिन कई मामलों में ड्यूटी कम आंकी जाती है या मकान की जगह प्लॉट बताकर रजिस्ट्री कराई जाती है। शिकायत मिलने पर विभाग जांच करता है और स्टाम्प ड्यूटी चोरी का मामला दर्ज कर संबंधित पक्ष को नोटिस जारी करता है। नोटिस के बाद भी राशि जमा नहीं, तो सील किए खाते इंदौर के वरिष्ठ जिला पंजीयक अमरेश नायडू ने बताया कि जिले के विभिन्न पंजीयन कार्यालयों में बड़ी संख्या में ऐसे मामले लंबित हैं, जिनमें स्टाम्प ड्यूटी की राशि वसूल की जाना है। लंबे समय से नोटिस दिए जाने के बावजूद संबंधित व्यक्तियों ने बकाया राशि जमा नहीं की। इसके बाद विभाग ने उनकी चल संपत्ति पर कार्रवाई शुरू की और करीब 100 बैंक खाते सील कर दिए। खाताधारकों को स्पष्ट कर दिया गया है कि बकाया स्टाम्प ड्यूटी जमा करने के बाद ही वे अपने खाते से लेनदेन कर सकेंगे। अधिवक्ता समिति ने उठाए सवाल पंजीयन कार्यालय अधिवक्ता समिति के अध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी ने विभाग की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि राज्य सरकार ने पंजीयक को तहसीलदार के अधिकार दिए हैं, जिसके तहत अचल संपत्ति की जब्ती-कुर्की की कार्रवाई की जानी चाहिए। बैंक खाते सील करने से संबंधित व्यक्ति अपनी जमा राशि का उपयोग भी नहीं कर पाता और उसे अनावश्यक परेशानी होती है। अपील के मामले बढ़े, 25% राशि जमा करना अनिवार्य बैंक खाते सील किए जाने के बाद अब अपील के प्रकरण दाखिल होने लगे हैं। नियम के अनुसार, अपील करने से पहले संबंधित व्यक्ति को बकाया स्टाम्प ड्यूटी की 25 प्रतिशत राशि जमा करनी होती है। यह राशि जमा कर अधिवक्ताओं के माध्यम से विभाग की कार्रवाई को चुनौती दी जा रही है। पंजीयन विभाग की इस सख्ती से जहां बकाया वसूली में तेजी आने की संभावना है, वहीं कानूनी विवाद भी बढ़ते नजर आ रहे हैं।



Source link

Tagged 10 Crore Recovery, Bank Account Freeze, Indore Registration Department, Madhya Pradesh News, Property Registration Scam, Property Tax Default, Stamp Duty Recovery, Tax Evasion

Post navigation

⟵ Diesel vs CNG Car: कौन सा फ्यूल ऑप्शन आपके लिए रहेगा फायदेमंद? जानिए
टीम इंडिया के खिलाड़ी मैदान पर उतरे, इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल की तैयारी ⟶

Related Posts

प्रेमी की बेवफाई में दी थी जान: डेढ़ साल से लिव इन रिलेशनशिप में रहते थे साथ, जिंदगी में आई दूसरी औरत तो शुरू हुआ विवाद, युवक भी गिरफ्तार
प्रेमी की बेवफाई में दी थी जान: डेढ़ साल से लिव इन रिलेशनशिप में रहते थे साथ, जिंदगी में आई दूसरी औरत तो शुरू हुआ विवाद, युवक भी गिरफ्तार

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप इंदौर6 मिनट पहले कॉपी लिंक फाइल…

जहर पीकर लगाया मौत को गले: खेत में मिला नाबालिग प्रेमी युगल का शव, पुलिस की प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की आशंका
जहर पीकर लगाया मौत को गले: खेत में मिला नाबालिग प्रेमी युगल का शव, पुलिस की प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की आशंका

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप सीधी13 मिनट पहले कॉपी लिंक प्रतीकात्मक…

In the court of hemp, the young man of Baranga had killed the priest, sitting near the dead body and also drank the hemp | गांजे की तलब में बारंगा के युवक ने की थी पुजारी की हत्या, शव के पास बैठकर गांजा भी पीया
In the court of hemp, the young man of Baranga had killed the priest, sitting near the dead body and also drank the hemp | गांजे की तलब में बारंगा के युवक ने की थी पुजारी की हत्या, शव के पास बैठकर गांजा भी पीया

हरदा17 घंटे पहले कॉपी लिंक जलाऊ लकड़ी से सिर और चेहरे पर किए थे दो वार, प्रेसवार्ता में पुलिस ने…

Sponsored

Social Media Marketing Agency

Archives

Categories