होली के हुड़दंग के बीच पानी की टेंशन खत्म, ट्रिपल डोज में होगी वॉटर सप्लाई!

होली के हुड़दंग के बीच पानी की टेंशन खत्म, ट्रिपल डोज में होगी वॉटर सप्लाई!


Last Updated:

Holi Water Supply Timing Jabalpur: जबलपुर नगर निगम ने होली और धुरेड़ी के मौके पर शहरवासियों को बड़ी राहत दी है और 4 मार्च को तीन बार पानी सप्लाई करने का फैसला किया है. निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं ताकि किसी भी वार्ड में पानी की कमी न हो. सुबह, दोपहर और शाम को विशेष जलापूर्ति की जाएगी जिससे रंग खेलने के बाद लोगों को परेशानी न झेलनी पड़े. जल विभाग की टीम सप्लाई लाइन और टंकियों की निगरानी करेगी और शिकायत पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी. नगर निगम ने नागरिकों से अपील की है कि होली जरूर खेलें लेकिन पानी की बर्बादी न करें.

जबलपुर. जबलपुर वालों, पिचकारियां तैयार कर लीजिए और रंगों की टोली सजा लीजिए क्योंकि नगर निगम ने आपके लिए पानी का पक्का इंतजाम कर दिया है. दरअसल रंगों का त्योहार होली और पानी का गहरा रिश्ता है. इसी को ध्यान में रखते हुए जबलपुर नगर निगम ने शहरवासियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी दी है.

यानी आज 4 मार्च को ‘धुरेड़ी’ के दिन शहर में दो नहीं, बल्कि तीन बार पानी की सप्लाई की जाएगी. निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने होली के पावन पर्व पर नागरिकों की सुविधाओं को देखते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं. जिससे रंग खेलने के बाद किसी भी नागरिक को नहाने या सफाई के लिए पानी की किल्लत न झेलनी पड़े.

पानी की सप्लाई का यह समय कर लें जरूर नोट
अगर आप भी जमकर होली खेलने की तैयारी में हैं, तो पानी की सप्लाई का यह समय जरूर नोट कर लें. जहां सुबह की सप्लाई: प्रातः 6:30 बजे से 7:00 बजे तक. दोपहर की विशेष सप्लाई : दोपहर 1:00 बजे से 2:00 बजे तक. शाम की सप्लाई: शाम 6:00 बजे से की जाएगी. कमिश्नर रामप्रकाश अहिरवार ने बताया “त्योहार पर नागरिकों को पानी की कमी न हो, इसके लिए अतिरिक्त जलापूर्ति के निर्देश दिए गए हैं. जल विभाग की टीम इस पूरी व्यवस्था की निगरानी करेगी.

एक्स्ट्रा पानी से शहर के लाखों लोगों को मिलेगी राहत
उन्होंने बताया जल विभाग के कार्यपालन यंत्री कमलेश श्रीवास्तव और उनकी टीम को फील्ड पर तैनात रहने और पानी की टंकियों के साथ-साथ सप्लाई लाइन की निगरानी करने को कहा गया है. निगम की इस पहल से शहर के लाखों लोगों को राहत मिलेगी, क्योंकि दोपहर 1 से 2 बजे के बीच दी जाने वाली एक्स्ट्रा सप्लाई से लोग रंग खेलने के तुरंत बाद सफाई कर सकेंगे. बहरहाल होली जमकर खेलें, लेकिन पानी की बर्बादी न करें. रंगों के इस उत्सव में भाईचारे और सुरक्षा का जरूर ध्यान रखें.

About the Author

Shweta Singh

Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें



Source link