इजरायल-ईरान युद्ध से इत्र बाजार को तगड़ा झटका, खाड़ी देशों में एक्सपोर्ट ना होने से नुकसान

इजरायल-ईरान युद्ध से इत्र बाजार को तगड़ा झटका, खाड़ी देशों में एक्सपोर्ट ना होने से नुकसान


Last Updated:

Israel Iran War Effect On Bhopal: एमपी की राजधानी भोपाल के फेमस इत्र बाजार को इजराइल–ईरान युद्ध से तगड़ा झटका लगा है. जिसके बाद बड़े से लेकर छोटे व्यापारियों को जमकर घाटा लग रहा है. जुमेराती गेट के पास 100 साल पुरानी इत्र दुकान के मालिक सैय्यद साजिद अली के अनुसार रमजान में बाजार 70% नीचे गिर गया है.

Israel Iran War affects Bhopal Perfume Market: इजरायल और ईरान युद्ध का असर पूरी दुनिया झेल रही है. जिसके चलते दुनिया के अधिकतर देश क्रूड ऑयल से लेकर व्यापार तक, हॉर्मुज जलडमरूमध्य बंद होने का असर झेल रहे हैं. इसमें भोपाल के प्रसिद्ध 100 साल पुराने इत्र बाजार शामिल भी है. व्यापारियों के अनुसार उनको 70 प्रतिशत तक घाटा हो रहा है. देखिए कैसे भोपाल के व्यापारियों पर इजरायल–ईरान युद्ध का असर देखने को मिल रहा है.

भोपाल के इत्र बाजार में दिख रहा असर
दुनिया में अमेरिका और इजरायल के हमले के बाद ईरान से युद्ध भीषण रूप ले रहा है, जिसका असर भोपाल के फेमस इत्र बाजार में दिख रहा है. रमजान के महीने में भोपाल से बड़ी संख्या में इत्र का व्यापार खाड़ी देशों में और दुबई जैसे फेमस शहरों में होता है, लेकिन युद्ध के कारण बड़ा असर दिख रहा है. भोपाल की 100 साल पुरानी साजिद वाजिद परफ्यूम्स के नाम से जुमेराती गेट पर दुकान चलाने वाले सैय्यद साजिद अली बताते हैं कि 70% से ज्यादा कारोबार ठप्प पड़ गया है.

युद्ध रुकने की उम्मीद पाले हैं भोपाल के कारोबारी
भोपाल के पुराने इत्र कारोबारी सैय्यद साजिद अली बताते हैं कि रमजान के महीने में अच्छा कारोबार होता है लेकिन इस साल रमजान के शुरू होते ही युद्ध से हमारा कारोबार 70 प्रतिशत तक गिर गया है और सिर्फ 30 प्रतिशत व्यापार बचा है. वो आगे कहते हैं कि हमें उम्मीद है जल्द युद्ध रुकेगा.

अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत पर व्यापारी ने दिया जवाब
इजरायल-ईरान युद्ध में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत के बाद ईरान में जहां एक वर्ग जश्न मना रहा है, तो वहीं भारत और भोपाल में मुस्लिम समाज में गुस्सा है. इसको लेकर इत्र कारोबारी सैय्यद साजिद अली ने कहा कि ये तो आदमी के समझ की कमी है. दूसरों के दुखों और तकलीफों का अहसास होना चाहिए. वो आगे कहते हैं कि सारी दुनिया में अमन चैन और भाईचारा होना चाहिए.

युद्ध की वजह से भोपाल के इत्र के ऑर्डर हो रहे कम
भोपाल का इत्र बाजार अपने ट्रेडिशनल खुशबू और देसी अत्तर के लिए पूरे मध्य भारत में अपनी अलग पहचान रखता है. यहां कई दुकानें पीढ़ियों से चल रही हैं, जहां गुलाब, केवड़ा, ऊद और चंदन जैसे पारंपरिक इत्र तैयार किए जाते हैं, लेकिन व्यापारियों का कहना है कि इस युद्ध में बढ़ते तनाव के कारण अंतरराष्ट्रीय व्यापार और कच्चे माल की आपूर्ति पर दबाव बढ़ रहा है, जिसका असर हमें देखने को मिल रहा है और वहां से ऑर्डर भी कम हुए हैं. इसका असर भोपाल शहर के पुराने चौक और इतवारा इलाके में मौजूद करीब सौ साल पुरानी इत्र की दुकानों में व्यापारियों को अब अंतरराष्ट्रीय हालात का असर महसूस होने लगा है. भोपाल में इत्र के भाव की बात करें तो सबसे फेमस शान–ए–भोपाल जो गर्मियों में सबसे पसंद किया जाता है. उसका रेट 600 रुपए तोला चल रहा है.



Source link