एयर स्पेस बंद से भारत में फंसी वेस्टइंडीज की टीम, नाराज हैं कोच सैमी

एयर स्पेस बंद से भारत में फंसी वेस्टइंडीज की टीम, नाराज हैं कोच सैमी


होमक्रिकेट

एयर स्पेस बंद से भारत में फंसी वेस्टइंडीज की टीम, नाराज हैं कोच सैमी

Last Updated:

West Indies team stranded in India: आईसीसी टी20 विश्व कप मेंं हिस्सा लेने भारत पहुंची वेस्टइंडीज की टीम खाड़ी देशों में संघर्ष के कारण यहां फंस गई है. वेस्टइंडीज सुपर-8 में भारत के खिलाफ मिली हार के बाद अपने अभियान को आगे नहीं बढ़ा पाई थी. ऐसे में अब टीम के कोच डैरेन सैमी पूरी जानकारी नहीं मिलने के कारण अपनी निराशा जताई है.

Zoom

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम भारत में फंसी

नई दिल्ली: आईसीसी टी20 विश्व कप में हिस्सा लेने आई वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम भारत में फंस गई है. वेस्टइंडीज की टीम का टूर्नामेंट में दमदार प्रदर्शन रहा, लेकिन सुपर-8 में करो या मरो के मैच में भारत मिली हार के कारण उसका अभियान आगे नहीं बढ़ पाया है. इस दौरान ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच संघर्ष हो गया, जिसके कारण वेस्टइंडीज की टीम अभी तक भारत में ही है.

बता दें कि खाड़ी देशों में चल रहे संघर्ष के कारण वेस्ट एशियन क्षेत्र में फ्लाइट रूट्स पर पाबंदी लग गई है. गुरुवार को वेस्ट इंडीज के दिग्गज और टीम कोच डैरेन सैमी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर आईसीसी से भावुक अपील की, उन्होंने कहा कि उन्हें बस घर जाना है. सैमी ने अपने पोस्ट में बताया कि उनकी टीम को आईसीसी से कोई अपडेट नहीं मिला है कि वे कब घर जा सकते हैं.

कोलकाता में फंसी हुई है वेस्टइंडीज की टीम

मंगलवार, 3 मार्च को क्रिकेट वेस्ट इंडीज ने पहली बार अपनी स्थिति बताई थी, उन्होंने कहा कि वे आईसीसी और संबंधित अधिकारियों के साथ मिलकर खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ की सुरक्षित यात्रा के लिए काम कर रहे हैं. बोर्ड ने कहा, ‘ये पाबंदियां गल्फ क्षेत्र में सुरक्षा खतरे की वजह से हैं, जिससे कई इंटरनेशनल फ्लाइट रूट्स बदलने पड़े हैं.’

ईएसपीएन क्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक आईसीसी ने उन्हें बताया था कि लंदन के रास्ते मिड-वीक फ्लाइट का इंतजाम किया जाएगा, लेकिन इसके बाद कोई फॉलो-अप नहीं मिला. टीम अभी भी कोलकाता में है. जिम्बाब्वे क्रिकेट ने भी बताया कि उनकी टीम दिल्ली में रुकी हुई है, जहां उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपना आखिरी मैच हारा था. उनकी टीम का एक बैच बुधवार को घर लौट गया, लेकिन कुछ खिलाड़ी अभी भी फंसे हैं.

दुबई के रास्ते होना था टीम को रवाना

जिम्बाब्वे की ओरिजिनल यात्रा दुबई के रास्ते एमिरेट्स फ्लाइट से थी, लेकिन उसे बदलना पड़ा. अब जिम्बाब्वे की टीम अदीस अबाबा, इथियोपिया के रास्ते हरारे जा रही है, जिम्बाब्वे क्रिकेट ने बयान में कहा. उस समय आईसीसी ने कहा था कि वह प्रभावित टीमों के लिए सुरक्षित डिपार्चर के लिए एयरलाइंस के साथ काम कर रहा है.



Source link