मैहर में पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार 2.0 के तहत अवैध कफ सिरप तस्करी के दो मामलों का खुलासा किया है। इन कार्रवाइयों में कुल 4 तस्करों को गिरफ्तार किया गया और उनके पास से 49 शीशी प्रतिबंधित ऑनरेक्स कफ सिरप जब्त की गई। यह कार्रवाई आईजी गौरव राजपूत के निर्देशन में की गई। पहला मामला 3 मार्च को सामने आया। एसपी अवधेश प्रताप सिंह और एएसपी डॉ. चंचल नागर के मार्गदर्शन में टीआई अनिमेष द्विवेदी की टीम ने कटनी-मैहर बायपास रेलवे ब्रिज के नीचे घेराबंदी की। पुलिस ने अपाची बाइक पर सवार दो युवकों, जरियारी निवासी 19 वर्षीय यश पटेल (उर्फ दीपांशु) और पटेहरा निवासी 21 वर्षीय संयम तिवारी को पकड़ा। 20 शीशी प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद इनके पास से 20 शीशी प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद हुई, जिसकी कीमत 4,000 रुपए बताई गई है। तस्करी में इस्तेमाल की जा रही टीवीएस अपाची बाइक भी जब्त कर ली गई। दूसरी कार्रवाई 4 मार्च को शहर गश्त के दौरान की गई। कोतवाली पुलिस को मैहर डीएनडी होटल के पास ब्रिज के नीचे दो युवक संदिग्ध अवस्था में झोला लिए खड़े मिले। पुलिस ने पूछताछ के बाद उनकी तलाशी ली। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया उनके झोले से 29 शीशी प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत 5,655 रुपए है। इस मामले में पुरानी बस्ती (किला चौक) निवासी विलाल खान (24) और रेलवे स्टेशन के पास रहने वाले राजकुमार चौरसिया (21) को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए सभी चार आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और म.प्र. ड्रग कंट्रोल एक्ट के तहत मामले दर्ज किए हैं। सभी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
Source link