कमाल-बवाल संजू … शतक से चूक कर भी सेमीफाइनल में इंग्लैंड की उड़ाई धज्जियां

कमाल-बवाल संजू … शतक से चूक कर भी सेमीफाइनल में इंग्लैंड की उड़ाई धज्जियां


होमखेलक्रिकेट

कमाल-बवाल संजू … शतक से चूक कर भी सेमीफाइनल में इंग्लैंड की उड़ाई धज्जियां

Last Updated:

Sanju Samson played explosive half century: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में टीम इंडिया के ओपनर बल्लेबाज संजू सैमसन ने विस्फोटक बल्लेबाजी से सनसनी मचा दी. हालांकि, संजू सैमसन अपने शतक से चूक गए. संजू सैमसन टीम इंडिया के लिए 42 गेंद में 89 रनों की पारी खेली.

Zoom

संजू सैमसन इंग्लैंड के खिलाफ खेली धुआंधार पारी

नई दिल्ली: टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने इंग्लैंड के खिलाफ आईसीसी टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में धूम मचा दी. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में संजू सैमसन 42 गेंद में 89 रनों की पारी खेली और शतक से चूक गए. टी20 विश्व कप में संजू सैमसन का ये पहला शतक होता. संजू ने अपने 89 रनों की पारी में 7 छक्के और 8 चौके भी लगाए. इससे पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबले में भी संजू ने ऐतिहासिक 97 रनों की पारी खेलकर टीम इंडिया को जीत दिलाई थी.

मुकाबले में संजू सैमसन ने 26 गेंद में अपनी फिफ्टी पूरी की थी. हालांकि, इस दौरान संजू सैमसन को एक बड़ा जीवनदान भी मिला था. संजू सैमसन जब 15 रन पर थे तो इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने उनका कैच छोड़ा था. इस जीवनदान का फायदा उठाते हुए संजू ने अपनी तूफानी बैटिंग से फिर इंग्लैंड की धज्जियां उड़ा दी.

इंग्लैंड की टीम ने मैच में जीता टॉस

आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीता था. टॉल जीतने के बाद ब्रूक ने भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया. हालांकि, टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही और ओपनर अभिषेक शर्मा सिर्फ 9 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन इसके बाद संजू ने ईशान किशन के साथ मिलकर टीम इंडिया की रफ्तार को बनाए रखा. अभिषेक के बाद भारतीय टीम को दूसरा झटका ईशान किशन के रूप में लगा. ईशान किशन 18 गेंद में 39 रनों की पारी खेली. अपनी इस पारी में ईशान ने 4 चौके 2 छक्के भी लगाए.

सेमीफाइनल में तीसरी बार हो रही है टक्कर

आईसीसी टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में ये तीसरी बार है जब भारत और इंग्लैंड की टक्कर हो रही है. इससे पहले साल 2022 और 2024 टी20 विश्व कप में दोनों टीमों की टक्कर हुई थी. 2022 टी20 विश्व कप में इंग्लैंड ने भारत को हराया था. वहीं 2024 टी20 विश्व कप में भारत ने उस हार का बदला लिया था. ऐसे में अब देखना ये होगा कि तीसरे सेमीफाइनल कौन सी टीम बाजी मारती है.

About the Author

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें



Source link