Last Updated:
Balagha rail route double track : जबलपुर से गोंदिया बीच बालाघाट पड़ता है. ऐसे में यहां पर ट्रेन की लेटलतीफी लंबी दूरी की ट्रेन न चलने की समस्या रहती थी. ऐसे में इसका एक निदान था कि रेल लाइन का ट्रैक डबल किया जाए. ऐसे में अब सरकार के इस फैसले से लोगों को काफी राहत मिलेगी. 236 किलोमीटर दूरी में डबल ट्रैक होगा. इससे ट्रेन के ट्रैफिक को कंट्रोल किया जा सकेगा और आउटर पर घंटों खड़ी रहने
Balaghat News : मध्य प्रदेश के बालाघाट में लंबे समय से रेलवे में डबल ट्रैक की मांग थी. लेकिन अब केंद्र सरकार ने इसके लिए मंजूरी दे दी है. अब जबलपुर से बालाघाट होते गोंदिया रेल लाइन डबल हो जाएगी, जिससे विकास के नए द्वार खुलने की उम्मीद है. हाल ही में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 12,236 करोड़ के रेल प्रोजेक्ट शुरू करने की बात कही है. इसी में जबलपुर-बालाघाट-गोंदिया (महाराष्ट्र) तक रेल लाइन का दोहरीकरण होने जा रहा है. ऐसे में बालाघाट वासियों की लंबे समय से की जा रही मांग भी पूरी हो रही है. ऐसे में लोकल 18 ने आम लोगों से बात की है. जानिए लोगों ने क्या कहा…
जानिए बालाघाट वालों को क्या मिली सुविधा
जबलपुर से गोंदिया बीच बालाघाट पड़ता है. ऐसे में यहां पर ट्रेन की लेटलतीफी लंबी दूरी की ट्रेन न चलने की समस्या रहती थी. ऐसे में इसका एक निदान था कि रेल लाइन का ट्रैक डबल किया जाए. ऐसे में अब सरकार के इस फैसले से लोगों को काफी राहत मिलेगी. 236 किलोमीटर दूरी में डबल ट्रैक होगा. इससे ट्रेन के ट्रैफिक को कंट्रोल किया जा सकेगा और आउटर पर घंटों खड़ी रहने वाली ट्रेन को जल्दी पासिंग मिलेगी.
बालाघाट के रहने वाले विनीत राव का कहना है कि डबल लाइन होने से ट्रेन के लिए इंतजार करने वाले को राहत मिलेगी. साथ ही लंबी दूरी की ट्रेन भी मिल सकेगी. वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों की बड़े शहरों से कनेक्टिविटी बढ़ेगी.
पर्यटन और माइनिंग के लिए फायदेमंद
डबल रेल लाइन के हो जाने से पर्यटन स्थलों तक पहुंच आसान होगी. इसमें धुआंधार जलप्रपात, बरगी बांध, कान्हा नेशनल पार्क और पेंच के लिए पर्यटकों की पहुंच आसान होगी. अब जिले में माइनिंग शुरू होने वाली है. ऐसे में सरकार डबल रेल लाइन होने से तमाम कच्चा माल जैसे मैंगनीज, कॉपर और अब बॉक्साइट का आसानी से परिवहन हो सकेगा.
इधर बालाघाट जंक्शन का भी होगा विकास
बिलासपुर जोन के रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य मोनिल जैन ने बताया कि बालाघाट में रेल लाइन के डबल होने के साथ-साथ बालाघाट जंक्शन के दूसरे छोर पर भी स्टेशन का विस्तार किया जाएगा. ऐसे में यात्रियों को सुविधाएं भी मिलेगी. वहीं, ये भी बताया कि डबल रेल लाइन के विस्तार में करीब तीन साल लगेंगे.
सांसद भारती पारधी का कहना है कि रेल का दोहरीकरण होने से कई राह आसान होगी. लेकिन पेंचवैली एक्सप्रेस नहीं चली तो क्या हुआ डबल रेल लाइन होने से कई दूसरी लंबी दूरी की ट्रेनों की सौगात मिलेगी. उन्होंने कहा कि त्योहार के वक्त बसों का किराया तीन गुना तक बढ़ जाता हैं, ऐसे में ट्रेनों का चलना भी जरूरी है. वैसे तो दोनों जिलों के सांसद कोशिश कर रहे हैं लेकिन अब गेंद केंद्र सरकार के पाले में है.
About the Author
7 वर्षों से पत्रकारिता में अग्रसर. इलाहबाद विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नालिस्म की पढ़ाई. अमर उजाला, दैनिक जागरण और सहारा समय संस्थान में बतौर रिपोर्टर, उपसंपादक औऱ ब्यूरो चीफ दायित्व का अनुभव. खेल, कला-साह…और पढ़ें