छतरपुर में किराना दुकान में लगी आग: फ्रिज समेत सारा सामान जलकर राख; करीब 1.5 लाख रुपए का नुकसान – Chhatarpur (MP) News

छतरपुर में किराना दुकान में लगी आग:  फ्रिज समेत सारा सामान जलकर राख; करीब 1.5 लाख रुपए का नुकसान – Chhatarpur (MP) News




छतरपुर जिले के महाराजपुर थाना क्षेत्र स्थित भाटीपुरा मोहल्ला में बुधवार (4 मार्च) देर रात एक किराना और गुटखा-पेप्सी की दुकान में अचानक आग लग गई। इस आगजनी में दुकान के अंदर रखा फ्रिज, खाद्य सामग्री और अन्य सामान जलकर खाक हो गया। पीड़ित दुकानदार के अनुसार, उसे करीब डेढ़ लाख रुपए का भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, दुकानदार रामदयाल कुशवाहा (वार्ड क्रमांक 6, भाटीपुरा मोहल्ला) अपने परिवार का भरण-पोषण करने के लिए निवारी-नेगुआ रोड के पास यह छोटा काउंटर चलाते हैं। रामदयाल 4 मार्च की रात करीब 9 बजे अपनी दुकान बंद कर घर चले गए थे। अगली सुबह (गुरुवार) लगभग 4 बजे उनके एक परिचित ने फोन पर उन्हें सूचना दी कि उनकी दुकान से आग की तेज लपटें उठ रही हैं। आग इतनी तेज थी कि कुछ नहीं बचा सका दुकानदार आग लगने की सूचना मिलते ही रामदयाल तुरंत मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। आग की लपटें इतनी भयानक थीं कि दुकान में रखा फ्रिज, बिस्किट, पेप्सी, कुरकुरे, नमकीन और अन्य किराना सामग्री पूरी तरह जलकर राख हो गई। पीड़ित रामदयाल ने बताया कि इस घटना में उनका लगभग एक से डेढ़ लाख रुपए का पूरा व्यवसाय नष्ट हो गया है। पुलिस कर रही शॉर्ट सर्किट या अन्य कारणों की जांच सुबह घटना की जानकारी महाराजपुर थाना पुलिस को दी गई। सूचना पर बीट प्रभारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया। फिलहाल आग लगने का स्पष्ट कारण सामने नहीं आ पाया है। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी या इसके पीछे कोई अन्य कारण जिम्मेदार है।



Source link